स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, छुट्टियां बढ़ी, इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब खुलेंगे विद्यालय?

राज्य के सभी प्रायवेट व सरकारी स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे।इसके बाद 1 जुलाई से स्कूल खुलेंगे।
School Holiday

उत्तर प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।यूपी सरकार ने भीषण गर्मी , हीटवेव और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों की ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है। अब ये विद्यालय एक जुलाई से खुलेंगे। इससे पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 16 जून तक निर्धारित किया गया था।

यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद् के नियंत्रण में आने वाले स्कूलों और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होंगे। इसका लाभ केवल विद्यार्थियों को मिलेगा। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारियों को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जून से ही विद्यालय आना होगा। इस दौरान शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को पूरा करेंगे।

इन राज्यों में 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

  • मध्य प्रदेश में और छत्तीसगढ़ में स्कूली छात्रों की गर्मी की छुट्टियां 15 जून को खत्म होने जा रही है और अब सोमवार 16 जून को स्कूल खुलेंगे ।संभावना है कि बदलते मौसम को देखते हुए छुट्टियां बढ़ाई जा सकती है।
  • दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 11 मई से जारी है और 30 जून को खत्म होंगी। हालांकि, शिक्षकों को 28 जून से स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा।वही हरियाणा ,पंजाब राजस्थान में भी 30 जून तक सभी प्रायवेट व सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।
  • बिहार सरकार ने सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में 2 से 21 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। 22 जून को रविवार होने के कारण विद्यालय 23 जून से पुनः खुलेंगे और नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

जुलाई से दिसंबर 2025 के बीच कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

  • 6 जुलाई को मुहर्रम
  • 9 अगस्त रक्षाबंधन
  • 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त जन्माष्टमी
  • 27 अगस्त गणेश चतुर्थी
  • 5 सितंबर ओणम और ईद-ए-मिलाद
  • 29 सितंबर महासप्तमी 30 सितंबर- महाअष्टमी
  • 1 अक्टूबर महानवमी
  • 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती और दशहरा स्कूल
  • 7 अक्टूबर महर्षि वाल्मिकी जयंती
  • 20 अक्टूबर नरक चतुर्दशी दिवाली
  • 22 अक्टूबर गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर भाई दूज
  • 5 नवंबर गुरु नानक जयंती
  • 24 नवंबर गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस
  • 25 दिसंबर क्रिसमस
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews