“सत्यनारायण की कथा” को लेकर मुसीबत में साजिद नाडियावाला, हो सकती है कानूनी कार्रवाई

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

Dr.Narottam Mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ के निर्माता साजिद नाडियावाला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने देवी देवताओं के ऊपर इस तरह के विवादास्पद फिल्मांकन करने वालों को भी चेताया है हिंदू देवी-देवताओं को सॉफ्ट टारगेट करना बंद करें।

Guna : महिला को डायन बताकर पीटा, गांव में बीमारी फैलाने का अंधविश्वास

पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में रही सत्यनारायण की कथा फिल्म एक बार फिर विवादों में आ गई है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म के निर्माता साजिद नाडियावाला के खिलाफ कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने डीजीपी को इस बारे में दिए हैं और सभी बातों का परीक्षण करने के बाद ही इस विषय में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ नरोत्तम मिश्रा ने हिंदू देवी देवताओं के नाम पर विवादास्पद फिल्मांकन करने वाले निर्माता निर्देशकों को चेतावनी भी दी है कि वे इस तरह की हरकतें करना बंद करें क्योंकि उनकी निगाह में हिंदू देवी देवता सॉफ्ट टारगेट रहते हैं और उन्हें पता है कि ऐसा करने पर उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी यदि कोई निर्माता निर्देशक इस प्रकार की हरकत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल हिंदू देवी देवताओं के नाम पर इस तरह की फिल्में बनाने को लेकर हिंदू संगठन मुखर विरोध में हैं और पिछले कई दिनों से उन्होंने लगातार इसके खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। संस्कृति बचाओ मंच ने फिल्म के विरोध में झंडा उठा लिया है और मांग की है कि इसका नाम बदला जाए। इसे लेकर उन्होने शहर के अलग अलग थानों में ज्ञापन सौंपा और साजिद नाडियावाला के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज की मांग की। मंच ने गृह मंत्री को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इतना ही नहीं, संस्कृति बचाओ मंच ने चेतावनी दी थी कि यदि साजिद नाडियावाला मध्य प्रदेश में आएंगे तो उनका मुंह काला करके उन्हें गधे पर बैठाकर घुमाया जाएगा। सत्यनारायण की कथा एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है और इसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल निभा रहे हैं। लेकिन फिल्म के नाम की घोषणा होते ही इसपर विवाद खड़ा हो गया है और अब प्रदेश के गृहमंत्री ने भी संकेत दे दिए हैं कि इसे लेकर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

[dgv_vimeo_video id=”571110364″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews