School Holiday 2023-24 : स्कूल-कॉलेज छात्रों के लिए राहत भरी खबर, शीतकालीन अवकाश घोषित, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज ?

school timing

School Holiday/Winter Vacation 2023-24 : नए साल से पहले स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। ठंड़ के बढ़ते ही अब हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने भी छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया है।स्कूल छात्रों को इसका लाभ दिसंबर से और कॉलेज छात्रों को जनवरी से मिलेगा।इस संबंध में स्कूल और उच्च शिक्षा विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

हिमाचल में कब से कब तक रहेग शीतकालीन अवकाश

  • शिक्षा विभाग के आदेश के तहत स्कूलों में कुल 17 दिन का शीतकालीन अवकाश स्कूलों में रहेगा। इसके तहत 26 दिसंबर से लेकर 11 जनवरी तक छुट्टियां रहेगी और  12 जनवरी से स्कूल शुरू होंगे.
  • आउटर सराज में पहली जनवरी से 15 फरवरी तक अवकाश रहेगा और 16 फरवरी को आउटर सराज में स्कूल शुरू होंगे।
  • उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के तहत कॉलेजों में 1 जनवरी से 5 फरवरी तक अवकाश रहेगा।इसके बाद 6 फरवरी से स्कूल खोले जाएंगे।

पंजाब में भी 28 को सार्वजनिक अवकाश

पंजाब सरकार ने भी 28 दिसंबर को राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। नोटिफिकेशन के मुताबिक शहीद सभा श्री फतेहगढ़ साहिब को ध्यान में रखते हुए 28 दिसंबर (गुरुवार) को पंजाब में सभी सरकारी ऑफिस, नगर निगम, बोर्ड, स्कूल, कॉलेज सहित अन्य सरकारी संस्थान पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

एमयू में भी शीतकालीन अवकाश

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी से 10 जनवरी 2024 तक रहेगा। चिकित्सा और यूनानी चिकित्सा, बीडीएस तृतीय- अंतिम अंतिम वर्ष आदि के छुट्टियों का शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है। एएमयू और उसकी संस्था मलप्पुरम, मुर्शिदाबाद और किशनगंज केंद्र (चिकित्सा और यूनानी चिकित्सा के संकायों को छोड़कर) 1 जनवरी से 10 जनवरी 2024 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews