School Holiday : कक्षा 1 से 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर, अवकाश का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ, यहां देखें लिस्ट

school holiday

School Summer Holidays : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रीष्मकालीन, शीतकाली और बारिश के अवकाशों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत 22 जून से 29 जुलाई तक 38 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। वही छात्रों को दिवाली (Diwali) के समय भी चार दिन की छुट्टियां मिलेंगी, लोहड़ी के त्योहार के दो से तीन दिन पहले छह दिन की छुट्टियां रहेंगी, ऐसे में ग्रीष्मकालीन स्कूलों में कुल 52 दिनों की छुट्टियां होंगी।

जानिए HP में कब कब होंगी छुट्टियां

  1. 22 जून से 29 जुलाई तक 38 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। छात्रों को दिवाली (Diwali) के समय भी चार दिन की छुट्टियां मिलेंगी, लोहड़ी के त्योहार के दो से तीन दिन पहले छह दिन की छुट्टियां रहेंगी, ऐसे में ग्रीष्मकालीन स्कूलों में कुल 52 दिनों की छुट्टियां होंगी।
  2. कुल्लू में बरसात की छुट्टियां 23 जुलाई से 14 अगस्त तक रहेंगी। अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव के दौरान कुल्लू में 10 दिन का अवकाश रहेगा और दिवाली से पहले कुल्लू में दो छुट्टियां रहेंगी।
  3. सर्दियों के मौसम में कुल्लू में 26 दिसंबर से 11 जनवरी तक का 17 दिन का अवकाश रहेगा।
  4. जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में गर्मियों की छुट्टियां 17 जुलाई से 27 अगस्त तक होंगी, दशहरे के लिए कुल 10 दिनों की छुट्टियां होंगी।
  5. किन्नौर, पांगी और भरमौर के जनजातीय इलाके में सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक होंगी, यह छुट्टियां 46 दिन के लिए रखी गई हैं।
  6. शीतकालीन स्कूलों में बरसात की छुट्टियां 22 जुलाई से 27 जुलाई तक होंगी।दिवाली के मौके पर स्कूली छात्रों को कुल 4 दिन की छुट्टी मिलेगी।
  7. सर्दियों के मौसम में स्कूल 1 जनवरी से 11 फरवरी 2024 तक बंद रहेंगे।

MP-CG में एक मई से अवकाश

मध्य प्रदेश में में 1 मई से 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा और शिक्षकों के लिए अवकाश 1 मई से 9 जून तक घोषित किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में एक मई 2023 से 15 जून 2023 तक कुल 46 दिनों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखों का ऐलान किया गया है।

अन्य राज्यों में भी अवकाश घोषित

उत्तर प्रदेश में 21 मई से 20 जून तक 40 दिनों के लिए स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। उड़ीसा में 5 मई से 18 जून तक स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए गए हैं।वही झारखंड में 21 मई से 10 जून तक के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान किया गया है, नया शैक्षणिक सत्र 2023-24, 12 जून से शुरू किया जाएगा।पश्चिम बंगाल में 2 मई और ओडिशा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 5 मई से 18 जून तक घोषित की गई हैं।

मई में छुट्टियों की लिस्ट

  1. 5 मई 2023 को बुद्ध पूर्णिमा के कारण स्कूल बंद रहेंगे।
  2. 7 मई 2023 को रविवार के कारण पूरे देश में स्कूल रहेंगे बंद।
  3. 14 मई 2023 को रविवार के कारण स्कूल बंद रहेंगे।
  4. 21 मई 2023 को रविवार के कारण स्कूलों में अवकाश रहेगा।
  5. 28 मई 2023 को रविवार के स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews