School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, शिक्षा विभाग का आदेश जारी, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

school holiday

School Holiday /Summer Vacation : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए एमपी-यूपी और झारखंड राज्य में स्कूल की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी हो गई है।

इन राज्यों में घोषित किए गए अवकाश

  1. उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने छुट्टियों को 26 जून 2023 तक बढ़ा दिया है। अब स्कूल 27 जून, 2023 को खुलेंगे। इससे पहले स्कूलों को 15 जून को फिर से खोलने का समय निर्धारित किया गया था। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।
  2. इंदौर कलेक्टर ने अपने जारी आदेश में लिखा है कि जिला इन्दौर अंतर्गत ग्रीष्मकाल में भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा की दृष्टि से जिले की समस्त शासकीय/ अशासकीय/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई. आदि समस्त प्रकार के बोर्ड से संबंधित शालाऐं विद्यार्थियों के लिए दिनांक 19.06.23 से पूर्व संचालित नहीं होंगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
  3. भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह के जारी आदेश के तहत भोपाल जिले के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल 16 जून तक नहीं बल्कि 19 जून तक बंद रहेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए और गर्मी से बचाव की दृष्टि से जिले में गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल को खोलने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। भोपाल जिले के सभी शासकीय और आशसकीय स्कूल, भीषण गर्मी और मौसम को देखते अब 19 जून से पहले नहीं खोले जाएंगे।
  4. झारखंड में भी गर्मी की छुट्टियों को बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। स्कूली शिक्षा विभाग के सचिव के. रवि कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय 12 से 14 जून तक बंद रहेंगे। शिक्षा सचिव के. रवि कुमार ने इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई को लेकर अलग से निर्णय लेते हुए सूचना दी गई। फिलहाल यह आदेश 12 जून सोमवार से 14 जून बुधवार तक लागू रहेगा।

— Department Of Basic Education Uttar Pradesh (@basicshiksha_up) June 8, 2023

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews