School Holiday: छात्रों को बड़ी राहत, फिर अवकाश घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के मद्देनजर प्रदेश के कई शिक्षण संस्थानों में 23 से 27 तक स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। जिन शिक्षण संस्थानों में परीक्षा होनी है. वो सोमवार तक बंद ही रहेंगे।
School Holiday 2026

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए शनिवार 24 अगस्त को ज़िले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में (कक्षा 12वीं तक ) अवकाश घोषित किया है। वही 25 को रविवार है और 26 अगस्त यानी सोमवार को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी है, ऐसे में अब मंगलवार 27 अगस्त को स्कूल खुलेंगे।

यूपी के गोरखपुर, इटावा, लखनऊ, बस्ती, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा और जन्माष्टमी के चलते 24, 25 और 26 को विद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है।डीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी बोर्ड के राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/स्ववित्त पोषित/सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। 25 अगस्त को रविवार है और फिर 26 को कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्‌टी. इस तर जिले में स्कूल अब 27 अगस्त को खुलेंगे।

August September में भी छुट्टियां

25 अगस्त को रविवार और 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालयों में अवकाश रहेगा।इसके अलावा सितंबर में 1 , 8 , 15 21, 22, और 29 सितंबर को रविवार के चलते अवकाश रहेगा है। 14 और 28 को दूसरा और चौथा शनिवार रहेगा, ऐसे में इस दिन भी कई स्कूलों में अवकाश रहेगा। वही 16 सितंबर को ईद ए मिलाद बारावफात है, ऐसे में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews