
UP School Holiday 2024 : यूपी के लखनऊ के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने लगतार बढ़ती ठंड को देखते हुए लखनऊ जिले में प्री प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक के सभी बोर्ड से संचालित स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल छह जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं, कक्षा नौ से 12वीं की जो कक्षाएं संचालित हो रही हैं, उनका समय बदल दिया गया है। कक्षा नौ से 12 वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से खुलकर तीन बजे तक चलेंगे।
लखनऊ के सभी स्कूल 6 जनवरी तक बंद, 9 से 12वीं कक्षा का समय बदला
बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आइसीएसई सहित सभी स्कूलों को सख्ती से इस आदेश का पालन करने को कहा है और आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया है, बावजूद इसके कई प्राइवेट स्कूल संचातित हो रहे है, ऐसे में शिक्षा अधिकारी ने नियमों का पालन करने को कहा है।
बीएसए राम प्रवेश की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर उपरोक्त आदेश का सख्ती से पालन किया जाए, नियम न मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बता दे कि यूपी मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घने कोहरे और शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।हालांकि संभावना जताई जा रही है कि बढती ठंड और कोहरे को देखते हुए छुट्टियों को बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।
इन जिलों में भी अवकाश घोषित, टाइम भी बदला
- नोएडा के सभी स्कूलों में नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों के लिए 3 जनवरी से 6 जनवरी तक अवकाश रहेगा।जिला प्रशासन ने निर्देश जिले के सभी बोर्ड के स्कूलों को दिया है।
- मथुरा में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी बोर्ड के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में प्राइमरी से कक्षा आठ तक के समय में बदलाव किया है। अब प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूल सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 तक संचालित होंगे।
- गाजियाबाद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा एक से 8वीं तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी 2024 तक अवकाश घोषित किया है।
- जालौन और प्रयागराज में भी शीतलहर के चलते जिलाधिकारी ने समस्त सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को 6 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान नर्सरी से कक्षा 8 तक की छुट्टी रहेगी।
- आदेश में कहा गया कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे. सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड और परिषदीय समेत सभी बोर्डों के स्कूल बंद रहेंगे।
- वाराणसी स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निर्देशानुसार जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय एवं सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों में 2 से 6 जनवरी तक विद्यालय संचालन का समय पूर्वान्ह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया जाता है। सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 6 जनवरी तक के लिए बंद किए गए हैं।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

