School Holiday: मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज की छुट्टी घोषित

मुंबई एक बार फिर भारी बारिश की वजह से पानी पानी होती दिखाई दे रही है। यही कारण है कि स्कूल और कॉलेज की छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
School Holiday

School Holiday: इस समय देश के कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों से बारिश के पहिए थमे हुए थे लेकिन एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर जारी है। जिसकी वजह से आम जन जीवन अस्त व्यस्त होता नजर आ रहा है। भारी बारिश से सड़कों पर जल जमाव की स्थिति देखने को मिल रही है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो शहर और आसपास के क्षेत्र में बारिश की वजह से हर जगह पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। इस कारण लोकल ट्रेनों को रोकना पड़ा है और कुछ ट्रेन देरी से चलाई जा रही है। 26 सितंबर यानी आज मुंबई में स्कूल और कॉलेज भी बंद रहने वाले हैं।

बारिश के कारण School Holiday

मुंबई के अभिभावक मंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने लगातार हो रही बारिश के चलते स्कूल और कॉलेज की छुट्टी घोषित की है। मौसम विभाग द्वारा ठाणे, पालघर और रायगढ़ जैसे क्षेत्र में 26 सितंबर तक का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी को देखते हुए स्कूलों और कॉलेज की छुट्टी घोषित की गई है।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बीएमसी ने भी स्कूल कॉलेज में छुट्टी की घोषणा की है। एहतियात के तौर पर लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है। छात्र और अभिभावक अन्य जानकारी के लिए स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

कैसा है मौसम का अनुमान

बारिश के चलते मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है। उसके मुताबिक 26 सितंबर के बाद 27 सितंबर तक इस क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर भारी बारिश होने की संभावना है। 25 सितंबर की बात करें तो रात 9:30 बजे थाने में मुंब्रा बाईपास पर अत्यधिक बारिश देखी गई जिसके कारण भूस्खलन भी हुआ। अगले 24 घंटे में ठाणे, रायगढ़, मुंबई और रत्नागिरी जिलों में अत्यधिक भारी बारिश और गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने का संकेत दिया गया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए स्कूल और कॉलेज बंद रखे जाएंगे मुंबई और आसपास के इलाके में बारिश की रेड अलर्ट के चलते स्कूल कॉलेज में छुट्टी घोषित हुई है। इसके अलावा नासिक, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और गोवा जैसे इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews