School Holidays: फिर छुट्टियों का हुआ ऐलान, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल और कब खुलेंगे?

भारी बारिश और संभावित आपदा के मद्देनज़र यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों के निजी व सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज 14 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।
school news

स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। यूपी के लखनऊ में भारी बारिश के मद्देनज़र प्रशासन ने आज गुरूवार 14 अगस्त को कक्षा 12 तक और आयोध्या में चेहल्लुम के अवसर पर नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, जनपद ऊधमसिंह नगर, चमौली, हरिद्वार और उत्तरकाशी में भी आज सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ियों में अवकाश घोषित किया गया है। इधर, अगस्त महीने में  स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार के चलते लंबी छुट्टियों का लाभ मिलने वाला है। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त शनिवार और 17 अगस्त रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे, ऐसे में बच्चों को 3 दिन लगातार छुट्टियां मिलेगी।

यूपी में 4 दिन स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने 14 से 16 अगस्त तक छुट्टी की घोषणा की है। 14 को चेहल्लुम और 15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस के चलते सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे और 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के चलते स्कूल बंद रहेंगे है । 17 अगस्त को रविवार की छुट्टी रहेगी, ऐसे में अब स्कूल-कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान 18 अगस्त यानी सोमवार को खुलेंगे। इस हिसाब से बच्चों को 4 दिन की छुट्टी मिलने वाली है।

जन्माष्टमी पर कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल

  • आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में जन्माष्टमी पर स्कूल बंद रहेंगे।
  • झूलन पूर्णिमा (13 से 17 अगस्त) का उत्सव पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वी भारत में धूमधाम से मनाया जाता है, ऐसे में इन राज्यों के कुछ स्कूलों में छुट्टी हो सकती है। ओणम, केरल का फेमस त्योहार है जिसे 26 से 28 अगस्त तक मनाया जाएगा।इसमें केरल के कई जिलों में अवकाश हो सकता है।

अगस्त में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस और साथ ही चेहल्लुम
  • 16 अगस्त 2025 (शनिवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में)
  • 17 अगस्त रविवार
  • 24 अगस्त रविवार
  • 26 अगस्त 2025 (मंगलवार): हरितालिका तीज व्रत
  • 27 अगस्त : गणेश चतुर्थी ( महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे कई राज्यों में स्कूल बंद रह सकते है)
  • 31 अगस्त रविवार
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews