School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश की घोषणा, आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल मिलेगा लाभ

School Holiday

School Holiday, School Holiday 2023 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल उनके लिए स्कूल में अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत उन्हें अवकाश का लाभ मिलेगा। वहीं कई दिन तक स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पर्वतीय राज्य हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। इसके अलावा कावड़ यात्रा के चलते हुए 5 जिलों के स्कूलों में छुट्टियों के आदेश जारी किए गए हैं। जिन जिलों में छुट्टी की घोषणा की गई। उसमें देहरादून के अलावा हरिद्वार, उधमसिंह नगर, चमोली और नैनीताल शामिल है।

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए जिला अधिकारी उदय राज सिंह ने एक से बारहवीं तक के छात्रों आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 जुलाई को अवकाश घोषित किए हैं। गुरुवार को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी स्कूल बंद रहेंगे। वही आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखा गया है। किसी भी परिस्थिति में स्कूल खोले जाने के बाद स्कूल संचालकों पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

चमोली जिले के जिला अधिकारी हिमांशी खुराना ने भी भारी बारिश को मध्य नजर रखते हुए 13 जुलाई को जिले के कक्षा 1 से 12 तक की सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर रही है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखा जाएगा। इसमें भी अवकाश की घोषणा की गई है। ऐसे में गुरुवार को जिले के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जनपद अंतर्गत समस्त विद्यालयों जिला कार्यक्रम अधिकारी चमोली समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में उक्त आदेश का अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे।

देहरादून में भी स्कूल में अवकाश की घोषणा की गई है। कावड़ यात्रा में के मार्ग में पड़ने वाले स्थित प्राथमिक विद्यालय आंगनबाड़ी केंद्र सहित निजी स्कूल में 13 और 14 जुलाई को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। 14 जुलाई को कावड़ यात्रा मार्ग में पड़ने वाले सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

हरिद्वार में भारी बारिश को देखते हुए और कावड़ यात्रा के चलते जिलाधिकारी धीरज सिंह गबराल ने 10 जुलाई से 17 जुलाई तक जिले के सभी स्कूलों सहित आंगनवाड़ी केंद्र में अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। वही आदेश के विरुद्ध स्कूल खोले जाते हैं तो स्कूल संचालकों पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

हिमाचल में बदलाव मानसून ब्रेक का शेड्यूल

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कई जिलों के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। अवकाश की घोषणा के साथ ही मानसून ब्रेक में बदलाव किया गया था। ताकि आने वाले दिनों में स्कूल में शिक्षक दिवस कम ना हो और बच्चों की पढ़ाई पर इसका कोई असर ना पड़े।

हिमाचल में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। ऐसे में मानसून ब्रेक में बदलाव किया गया है और स्कूलों में अवकाश घोषित किए गए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक अमरजीत शर्मा की ओर से अधिसूचना जारी की गई। जिसमें कहा गया है कि 10 और 11 जुलाई को 2 दिन छुट्टियां घोषित की गई है। उसे मानसून ब्रेक में शामिल कर लिया गया है। ऐसे में ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 31 जुलाई तक अवकाश घोषित किए गए हैं। जबकि यह छुट्टियां शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में उपलब्ध कराई जा रही है।

कुल्लू जिले के स्कूल में 10 जुलाई से 1 अगस्त तक मानसून ब्रेक घोषित किया गया है जबकि आमतौर पर कुल्लू में 23 जुलाई से 14 अगस्त के बीच देखने को मिलती है। लाहौल स्पीति में 10 जुलाई से 20 अगस्त कुल 42 दिन के लिए मानसून ब्रेक दिया गया है। पहले यहां 17 जुलाई से 27 जुलाई के बीच मानसून ब्रेक देखने को मिलते थे।

किन्नौर, पांगी और भरमौर के स्कूलों में 10 से 15 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा सोलन शिमला और सिरमौर सहित अन्य शीतकालीन अवकाश वाली स्कूल में 6 दिन 10 से 15 जुलाई तक मानसून ब्रेक देखने को मिल सकता है। शिक्षा विभाग में भारी बारिश में हुई तबाही और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए इसमें बदलाव का निर्णय लिया है।

नैनीताल में हो रहे भारी बारिश और भूस्खलन की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना द्वारा 10 जुलाई से 13 जुलाई तक स्कूल के सभी निजी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में चार दिवसीय अवकाश घोषित किया गया। इस संबंध में आदेश जारी किए गए अध्यादेश के तहत किसी भी स्कूलों को 13 जुलाई तक नहीं खोला जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews