School News : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश की घोषणा, CM ने किया ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

School Holiday

School Holiday, School News, School Summer vacation : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल उनके लिए स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा ऐलान किया गया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। सोमवार से स्कूल, कॉलेज सभी में छुट्टियां घोषित की गई है।

1 सप्ताह के लिए स्कूल में अवकाश घोषित

पश्चिम बंगाल में गर्मी का कहर जारी है। लगातार हीटवेव और लू की चेतावनी जारी की जा रही है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल कॉलेज में छुट्टियों की घोषणा कर दी है। शनिवार तक छुट्टियां जारी रहेगी। सोमवार से शुरू होकर शनिवार तक 1 सप्ताह के लिए स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है।

नोटिफिकेशन जल्द जारी

सीएम बनर्जी ने कहा कि लोगों के लिए कोई व्यवस्था करने की जरूरत है। साथ ही सभी सरकारी, निजी स्कूल कॉलेज, शिक्षण संस्थान सोमवार से शनिवार तक अवकाश देने के लिए उन्हें आवेदन कर रही हूं। सरकार इस पर जल्द नोटिफिकेशन जारी करेगी।

शनिवार तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

मुख्यमंत्री द्वारा रविवार को बड़े अलार्म इसकी घोषणा की गई है। शनिवार तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। भीषण गर्मी और बढ़ते हीटवेव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय कॉलेज सहित स्कूलों को बंद रखा गया है।

सीएम की अपील

इधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार से पूरे राज्य में लू का प्रकोप जारी रहेगा। गर्मी बढ़ने के कारण लू लगने की संभावना जताई जा रही है। खतरे से बचने के लिए राज्य शासन द्वारा यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 दिन पहले छुट्टी का फैसला किया गया है। जिस तरह से गर्मी पड़ रही है बच्चे को असुविधा हो सकती है। अगले 7 दिन तक भारी गर्मी का पूर्वानुमान जताया गया है। CM ने आम जनता से भी अपील की है कि दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक यदि जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकले, घर से बाहर निकलने समय कड़ी सुरक्षा में घर से बाहर निकले।

2 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश

पश्चिम बंगाल में 24 मई से स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था लेकिन अब इसे पहले ही 2 मई से कर दिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सोमवार के सभी सरकारी और निजी सहित कॉलेज और विश्वविद्यालय में छुट्टी का ऐलान किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा अधिसूचना भी जारी किए जाने की बात कही गई थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews