School Holiday : 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अवकाश की घोषणा, आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

mp school exam

School Holiday, School Holiday News : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। उनके लिए अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश जारी 

उत्तराखंड में 10 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी हुई आदेश के बाद शुक्रवार को डीएम उदय राज सिंह ने एसएसपी मंजूनाथ इसी के साथ आपातकालीन बैठक की थी। इस दौरान हुए चर्चा के बाद शनिवार को कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी शासकीय अशासकीय और निजी स्कूल सहित आंगनबाड़ी केंद्र को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं स्कूलों का परिचालन 10 जुलाई से किया जाएगा।

सभी कार्यालय अध्यक्ष को अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर किसी भी अधिकारी के अवकाश स्वीकृत नहीं करने और सभी को क्षेत्र में बने रहने के आदेश भी जारी किए गए हैं। साथ ही जिलाधिकारी ने कोसी नदी, ढेला नदी, नानक सागर, कैलाश नदी के स्तर के वार्निंग लेवल की लगातार निगरानी रखने के भी निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं जिला पंचायत अधिकारी सहित चिकित्सा अधिकारी, नगर आयुक्त और नगर निकायों के संबंधित क्षेत्र में नदी नाले की सफाई और चिकित्सा विभाग के आवश्यक चिकित्सा सुविधा पैरामेडिकल स्टाफ को तैनात करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

कर्मचारियों को निर्देश 

उधम सिंह नगर के जिला अधिकारी उदय राज सिंह ने आदेश जारी किया है। भारी बारिश के मद्देनजर 8 जुलाई शनिवार को स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बने रहेंगे। वही 9 जुलाई को रविवार होने की स्थिति में 10 जुलाई से एक बार फिर से स्कूल का संचालन शुरू होगा। एक से बारहवीं तक के सभी सरकारी गैर सरकारी और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। इतना ही जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मानसून के दृष्टिगत और अन्य दिक्कतों के मद्देनजर कोई भी कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़े और अलर्ट पर रहे। कर्मचारियों के अवकाश को रद्द कर दिया गया है।

जुलाई में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

जुलाई में कई दिनों तक की स्कूल की छुट्टियां घोषित की गई है।

  • दरअसल 9 जुलाई को रविवार होने पर स्कूलों में अवकाश रहेंगे।
  • 15 जुलाई शनिवार और 16 जुलाई रविवार होने पर कई स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है।
  • 22 जुलाई शनिवार होने की स्थिति में स्कूल में अवकाश रहेगा। कई राज्य सरकार द्वारा शनिवार को भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाता है।
  • इसके अलावा 28 जुलाई को मुहर्रम होने की स्थिति में स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है
  • कई राज्यों में 29 जुलाई को भी मुहर्रम मनाया जा सकता है
  • वहीं 30 जुलाई को रविवार है। इस दिन स्कूल बंद रहेंगे।
  • कुल मिलाकर जुलाई में स्कूल के बंद रहने की संख्या बेहद अधिक है। ज्यादातर छुट्टियां मिलने से छात्रों को राहत मिल सकती है।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews