School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, फिर बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टियां, आदेश जारी, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

school holiday

School Holiday /Summer Vacation 2023 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी को देखते हुए मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों ने सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए है।

झारखंड में 21 जून कर स्कूल बंद

झारखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूल 21 जून तक बंद रहेंगे। इस संबंध में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से रविवार 18 जून को आदेश जारी कर दिया गया। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य में कक्षा केजी से कक्षा आठ तक के स्कूल 19 जून से 21 जून तक बंद रहेंगे। जबकि कक्षा 9 से 12 तक की क्लास सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक संचालित होगी। यह आदेश राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

यूपी-छग और बिहार में भी बढ़ाई गई छुट्टियां

भीषण गर्मी के कहर को देखते हुए छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी ग्रीष्मकालीन अवकाश को आगे बढ़ा दिया है। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने अवकाश को 25 जून तो यूपी की योगी सरकार ने 26 जून तक इसे बढ़ा दिया है।बिहार के पटना डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने भी 12वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 24 जून तक रोक लगा दी है। नए आदेश के अनुसार स्कूल अगले एक सप्ताह तक यानी बंद रहेंगे। आदेश 24 जून तक प्रभावी रहेगा।ओडिशा में भी अब 19 जून के बजाय 21 जून से स्कूल खुलेंगे। राज्य सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सरकार ने सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग के तहत स्कूलों को  अब 21 जून 2023 को फिर से खोलने का निर्देश जारी किया है।

एमपी में भी अब जुलाई से खुलेंगे स्कूल

मध्यप्रदेश में भी भीषण गर्मी (MP Summer Holidays) को देखते हुए एक बार फिर ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव किया गया है।अब प्रदेश में क्लास 1 से 5 तक के बच्चों के स्कूल एक जुलाई से खुलेंगे। वहीं क्लास छह से 10वीं तक के बच्चों के स्कूल 20 जून से खुल जाएंगे। हालांकि स्कूल की टाइमिंग में बदलाव होगा। इसके तहत कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह की पाली में संचालित होंगी। कक्षा 5वीं की परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार होगी।इस बात की जानकारी खुद मप्र स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ट्वीट कर दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews