School News : 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए राहत भरी खबर, ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा, आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

School Holiday

School Holiday, School Summer Vacation 2023 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल उनके लिए समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की कर दी गई है। कई राज्य सरकार द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही समय से 10 दिन पूर्व ही ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

उड़ीसा सरकार द्वारा गुरूवार को घोषणा की गई थी। जिसमें कहा गया था कि पिछले 10 दिन से राज्य में लू चल रही है। लू के मद्देनजर स्कूल में छुट्टियां घोषित की गई है। 21 अप्रैल से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू कर दी गई है। इसमें कहा गया है कि भारत में 90% लोग Heatwave प्रभाव की चपेट में है। वही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश के अनुसार सरकारी स्कूल में एक से बारहवीं तक के बच्चों की छुट्टियां घोषित की गई। गर्मी की छुट्टी होगी। वही गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि शिक्षा विभाग नियत समय से स्कूल खोलने की तारीख सूचित करेगा। बच्चे के स्वास्थ्य पर ध्यान देना पहली प्राथमिकता है।

1 से 12 तक की सभी सरकारी निजी और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि अकादमी कैलेंडर के अनुसार इस स्कूल में गर्मी की छुट्टी 4 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलने थी लेकिन अभूतपूर्व गर्मी की लहर को देखते हुए छुट्टी को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जा रहा है।

हैदराबाद में 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश 

इधर हैदराबाद ने विभिन्न प्रबंधन के तहत स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। यह अवकाश 25 अप्रैल से 11 जून तक प्रभावी होगी। वही अगले शैक्षणिक वर्ष के लिए स्कूल को 12 जून से फिर से खोला जाएगा।

ऐसे में हैदराबाद में 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। स्कूल में पहले ही अंतिम परीक्षा पूरी कर ली गई है और 24 अप्रैल अंतिम कार्य दिवस घोषित किया गया है। इस संदर्भ में स्कूल द्वारा सभी अभिभावकों को निमंत्रण भेजकर सोमवार को होने वाली अभिभावक शिक्षक बैठक में भाग लेने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। वही हैदराबाद के सभी स्कूलों में नए वर्ष के लिए प्रवेश अभियान 1 जून से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

महाराष्ट्र में 21 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश

इधर महाराष्ट्र सरकार द्वारा भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए 21 अप्रैल से राज्य के प्राथमिक मध्य और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। गुरुवार को इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। अन्य बोर्ड के स्कूल अपने पाठ्यक्रम और गतिविधि पर विचार करने के बाद इसे बंद करने का निर्णय ले सकते है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि विदर्भ को छोड़कर राज्य में स्कूल 15 जून को फिर से खुलेंगे। विदर्भ में अतिरिक्त गर्मी को देखते हुए 30 जून से स्कूल को खोलने की तैयारी की गई है।

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में अवकाश 

इससे पहले पश्चिम बंगाल द्वारा भी तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए दो पहाड़ी जिलों को छोड़कर पश्चिम बंगाल के सभी स्कूल कॉलेज और विश्वविद्यालय को 23 अप्रैल तक 1 सप्ताह के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया था। वहीं 1 जून से पश्चिम बंगाल के स्कूलों में अवकाश घोषित किए जाने की भी तैयारी की जा रही है।

स्कूलों के समय में बदलाव

इसके अलावा बिहार झारखंड समेत कईराज्य में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि कई राज्य में आगामी कुछ दिनों में स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए जाने को लेकर आदेश जारी किए जा सकते हैं। बिहार सरकार द्वारा भी समय से पूर्व समकालीन अवकाश पर विचार किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग में इसे लेकर हलचल देखी जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews