School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश की घोषणा, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

School Holiday

School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। 1 से लेकर से लेकर 10वीं तक के स्कूल में अवकाश की घोषणा की गई है। जिसका लाभ छात्रों को मिलेगा। इसके लिए पूर्व में भी आदेश जारी किए जा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में 30 मार्च दिन गुरुवार को रामनवमी के उपलक्ष्य पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। सार्वजनिक अवकाश होने की स्थिति में यह अवकाश छात्रों सहित शिक्षकों पर भी लागू होंगे। इससे पहले मार्च महीने में कई दिनों तक स्कूलों को बंद रखा गया था। स्कूल में अवकाश की घोषणा की गई थी।

अप्रैल महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

वहीं अप्रैल महीने में भी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। कई राज्यों के स्कूल में महीने के तीसरे शनिवार को भी अवकाश घोषित किया जाता है। ऐसे में 4 अप्रैल को महावीर जयंती दिन मंगलवार पर भी अवकाश की घोषणा की गई है। वहीं 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे होने के उपलक्ष्य पर भी स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है।  9 अप्रैल को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे जबकि 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूल को बंद रखा जाएगा।

15 और 16 अप्रैल को शनिवार और रविवार होने के कारण स्कूल में अवकाश रहेगा। वही 22 अप्रैल को ईद उल फितर के मौके पर स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है। वही 30 अप्रैल को भी रविवार होने के कारण स्कूल में अवकाश रहेगा। हालांकि शनिवार को स्कूल उन्हीं राज्य में बंद रहेंगे। जहां महीने के तीसरे शनिवार को स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है।

16 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 16 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरुआत होगी। दरअसल 16 मई से 15 जून तक स्कूलों को बंद रखा जाएगा। ग्रीष्मावकाश के मौके पर 30 दिन छात्रों को स्कूलों में छुट्टी दी जाएगी। ऐसे में आगे आने वाले समय में काफी दिनों तक की स्कूलों को बंद रखा जाना है। जिसका लाभ छात्रों को मिलेगा। वहीं तपीश भरे मौसम में छात्र स्कूल जाने से बच सकेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews