School News: छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अब इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम का आदेश जारी

School Holiday

School Winter Vacation 2023: उत्तर भारत के साथ बिहार में भी तेज ठंड और शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है, इसके चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों को अभी एक हफ्ता और बंद रखने का फैसला किया है। पहले नर्सरी से 8 वीं तक की कक्षाओं को 26 दिसम्बर से लेकर 31 दिसंबर तक बंद करने का आदेश जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया था। अब इसे बढाकर 7 जनवरी तक कर दिया गया है।

रविवार को पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने नर्सरी से आठवीं क्लास तक के सभी स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस बारे में जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। डीएम चंद्रशेखर सिंह का ये आदेश पटना के सभी स्कूलों में आज 2 जनवरी सोमवार से लागू होगा।

इस आदेश के बाद पटना में अब नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल 9 जनवरी को खुलेंगे।इससे पहले ठंड के देखते हुए जिला प्रशासन ने 31 दिसंबर तक स्कूल बंद कर रखा था, लेकिन अब छुट्टियों को और बढ़ाया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

2023 में 121 दिन बंद रहेंगे स्कूल

बिहार बिहार बोर्ड के स्कूलों की छुट्टी की लिस्ट भी जारी कर दी गई है और 121 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। कुल 121 छुट्टियों में से 53 रविवार हैं। बीएसईबी ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बिहार बोर्ड परीक्षा तिथि 2023 की घोषणा पहले ही कर दी है। बीएसईबी बोर्ड परीक्षा कक्षा 12 और कक्षा 10 क्रमशः 1 फरवरी, 2023 और 14 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews