School Holiday 2023-24 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, शीतकालीन अवकाश का ऐलान, आदेश जारी, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?

school holiday news

School Holiday/Winter Vacation 2023-24 : मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और झारखंड के बाद अब हरियाणा और पंजाब के स्कूली छात्रों को भी राहत मिल गई है। बढ़ती ठंड़ और शीतलहर के चलते राज्य सरकार ने शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। इसके तहत पंजाब में आज 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे, वही हरियाणा में जनवरी में शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।

हरियाणा में 15 दिन का शीतकालीन अवकाश

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार की तरफ से प्रदेश के स्कूलों की छुटि्टयों की घोषणा कर दी गई है ।इसके तहत एक जनवरी से 15 जनवरी तक प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी, 16 जनवरी से दोबारा से स्कूल खुलेंगे। इस संबंध में हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों एंव जिला मौलिक अधिकारियों एंव खंड शिक्षा अधिकारियों को लेटर जारी कर दिया गया है। पत्र के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों के सरकारी और निजी स्कूलों की तय किए गए शेड्यूल के अनुसार ही छुट्टियां होगी यानि कुल 15 दिन तक स्कूल बंद रहेंगे।

पंजाब में 8 दिन सर्दियों की छुट्टियां

पंजाब सरकार ने बढ़ती ठंड को देखते हुए 24 से लेकर 31 दिसंबर तक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में शिक्षा सचिव के के यादव ने आदेश जारी कर दिए है। बता दें कि हाल ही में पंजाब सरकार ने बढ़ती ठंड कोहरे और धुंध को देखते हुए स्कूलों के समय में भी बदलाव किया था। सर्दी की वजह से स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक का किया गया है। स्कूलों का समय बदलने का आदेश शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की तरफ से जारी किया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews