School News : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश की घोषणा, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

mp school exam

School Holiday 2023 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल 2 दिनों के लिए स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। शुक्रवार और शनिवार को अवकाश घोषित किए जाने के साथ ही निजी और शासकीय स्कूल में छुट्टी रहेगी। जिसका लाभ छात्रों को मिलेगा।

2 दर्जन से ज्यादा बड़े स्कूलों में अवकाश  

दरअसल उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कारण कई रूटों पर यातायात में फेरबदल किया गया है। वही शहर के 2 दर्जन से ज्यादा बड़े स्कूलों में शुक्रवार और शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिन स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया। उनमें वृंदावन कॉलोनी, रायबरेली रोड, अंसल शहीद पथ और हजरतगंज के शासकीय और निजी स्कूलों में प्रबंधकों द्वारा छुट्टी की घोषणा की गई है।

प्रशासन द्वारा निर्देश जारी 

24 से अधिक निजी और शासकीय स्कूलों को बंद रखा गया। जिला प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किए गए थे। जिसमें कहा गया था कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कारण शहर में यातायात पर दबाव रहेगा। इस दौरान स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण स्कूलों के प्रबंधकों ने शनिवार को भी अवकाश घोषित किया है। जिन स्कूलों में अवकाश घोषित किए गए हैं। उनमें एसकेडी, एलपीएस, सीएमएस, कानपुर रोड के अलावा हजरतगंज के मिशनरी स्कूल भी शामिल है।मामले में उत्तरप्रदेश डीआईओएस राकेश कुमार पांडे द्वारा इन्वेस्टर समिट के रूट में पड़ने वाले स्कूलों से स्कूलों को बंद रखने का आग्रह किया गया था।

दरअसल आर्थिक उन्नति के लिए लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट का उद्घाटन करेंगे। 14 सत्र में इसे पूरा किया जाएगा। 3 दिन तक चलने वाले इस समिति के लिए उद्घाटन सत्र 10:00 बजे से शुरू होकर 1:00 बजे तक चलेगा। पहले दिन के सत्र में पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, नंद गोपाल गुप्ता के अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी, के चंद्रशेखर और कुमार मंगलम बिरला सहित आनंद महिंद्रा सत्र को संबोधित करेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews