School Holiday : प्री प्राइमरी से 8वीं तक के बच्चों के लिए राहत, स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टियां, कलेक्टर के आदेश जारी

school winter vacation

MP School Winter Holiday : प्रदेश में ठंड के बढ़ते प्रकोप और शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर द्वारा स्कूलों की छुट्टियों की तारीख को को बढ़ा दिया गया है। कई जिलों में कलेक्टर द्वारा स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई थी। जिसके बाद अवकाश में वृद्धि की गई थी। एक बार फिर से कलेक्टर कार्यालय द्वारा नवीन आदेश जारी किए गए हैं।

ग्वालियर चंबल संभाग में लगातार बढ़ रही शीतलहर और ठंड के बीच न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। जिस पर ग्वालियर कलेक्टर द्वारा स्कूलों में अवकाश की तिथि में वृद्धि की घोषणा की गई है। स्कूलों में छुट्टियों को बढ़ाया गया है।

प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के लिए छुट्टी 11 जनवरी 2023 तक

ग्वालियर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत ग्वालियर जिले में 2 डिग्री से 5 डिग्री तापमान होने और शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शासकीय और निजी विद्यालय में प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के लिए छुट्टी को बढ़ाकर 11 जनवरी 2023 कर दिया गया है। 11 जनवरी 2023 तक इन क्षेत्रों में एक से आठवीं तक की कक्षा का संचालन नहीं किया जाएगा।

अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं सहित अन्य परीक्षाएं अपने नियत समय पर होगी आयोजित

जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आठवीं कक्षा से ऊपर की सभी कक्षाएं 9:30 बजे के बाद संचालित की जाएगी। आदेश में स्पष्ट कहा गया कि किसी भी प्रकार की कोचिंग सेंटर, ट्यूशन क्लासेस सुबह 9:00 बजे से पूर्व संचालित नहीं किए जा सकेंगे। ग्वालियर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आयोजित होने वाली नौवीं से 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं सहित अन्य परीक्षाएं अपने नियत समय पर आयोजित की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews