School News 2023: छात्रों को बड़ी राहत, इस तारीख तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम के आदेश जारी, देखें जिलेवार लिस्ट

school holiday 2026

UP School Winter Vacation 2023: स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार बढ़ती ठंड, शीतलहर और कोहरे के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है। इस संबंध में अलग अलग जिलों के जिलाधिकारियों ने आदेश जारी कर दिए है। बलिया में बीएसए के अनुसार 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक परिषदीय विद्यालयों को शीतकालीन अवकाश का आदेश है।

हाथरस में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और सभी बोर्ड के गैर सरकारी स्कूलों में छुट्टियां कर दी गईं हैं। नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूल  आज 3 जनवरी से 10 जनवरी तक 8 दिनों के लिए बंद रहेंगें। इस बाबत डीएम अर्चना वर्मा ने आदेश जारी कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि जनपद में शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त राजकीय, बेसिक परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य समस्त बोर्डों में अवकाश घोषित किया जाता है।

कहां कितने दिन रहेगा अवकाश

  • राजधानी लखनऊ में भी 12वीं तक के सभी बोर्ड्स के स्कूल को 7 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किया गया है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने शीत लहर और बढ़ते घने कोहरे को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूलों में 4 जनवरी से लेकर 7 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।
  • यह आदेश लखनऊ के सभी बोर्ड्स के स्कूल सरकारी, गैर सरकारी और प्राइवेट स्कूल पर लागू होगा। यह आदेश कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पर भी लागू होगा।पूर्व में आदेशित परिषदीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश  14 जनवरी तक पहले जैसा ही रहेगा।
  • गोंडा में भी कक्षा एक से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूल 3 जनवरी से 5 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  • देवरिया में 15 जनवरी तक तो हाथरस जिले में 10 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
  • हमीरपुर में  14 जनवरी तक सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
  • वाराणसी में 5 जनवरी तक सभी बोर्ड्स के स्कूल 12वीं तक बंद रहेंगे।
  • बलिया डीएम सौम्या अग्रवाल ने भी 12वीं तक के सभी विद्यालयों को 7 जनवरी तक बंद  रखने का आदेश दिया है।
  •  कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के स्कूल 14 जनवरी तक पहले से बंद करने का आदेश है।
  • आजमगढ़ में सभी स्‍कूल 14 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।
  • गाजीपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्‍कूल 14 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।
  • अयोध्‍या में कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी स्‍कूल 31 दिसंबर 2022 से 14 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश के चलते बंद रहेंगे।
  • 15 जनवरी 2023 को रविवार अवकाश होने के कारण 16 जनवरी 2023 को विद्यालय खुलेगा। ललितपुर और जालौन में भी स्‍कूल 14 जनवरी तक के लिए बंद हैं।
  • उन्नाव में भी 14 जनवरी तक विद्यालय बंद हैं। बलिया में बीएसए के अनुसार 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक परिषदीय विद्यालयों को शीतकालीन अवकाश का आदेश है।
  • मिर्जापुर में भी स्‍कूल 14 जनवरी तक के लिए बंद किए गए हैं। गोरखपुर में स्‍कूल 4 जनवरी को खुलेंगे। हालांकि, जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews