School Holiday : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश का ऐलान, आदेश जारी, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

school holiday 2026

School Holiday 2023: स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कलेक्टर दिनेश जैन ने शीतलहर को देखते हुए सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 5वीं तक विद्यार्थियों के लिए आज शुक्रवार 27 जनवरी 2023 का छुट्‌टी घोषित किया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे ने आदेश जारी किया है।

इससे पहले शाजापुर कलेक्टर ने 17 जनवरी को भी अवकाश घोषित किया था। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा था कि शीतलहर को देखते हुए जिले के संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 5 वी तक विद्यार्थियों के लिए 17 जनवरी 2023 का अवकाश घोषित किया है।शीतलहर को देखते हुए जिले की समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में भी बालक-बालिकाओं के लिए 17 जनवरी का एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।

29 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आगामी 29 तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान आधा इंच से अधिक वर्षा हो सकती है। 29 जनवरी तक जिले में भी बारिश के आसार हैं। बादल और बारिश की संभावनाओं के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।

पंजाब में भी अवकाश

इसके अलावा पंजाब के भी आज शुक्रवार को सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। सभी जिलों के प्रमुखों ने अपने-अपने स्तर पर छुट्टी का ऐलान किया है। यह छुट्टी की घोषणा गणतंत्र दिवस को लेकर की गई है। इसमें भी सभी जिला प्रमुखों (डिप्टी कमिश्नरों) ने साफ किया है कि छुट्टी सिर्फ स्कूलों में ही है, सभी दफ्तर यथावत ही खुलेंगे।

सभी स्कूलों पर आदेश लागू

गुरुवार को लुधियाना में जिला स्तरीय समारोह दौरान स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने गणतंत्र दिवस की परेड समेत रंगारंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले स्कूलों में 27 जनवरी की छुट्टी का ऐलान किया है। इसी तरह पंजाब के अन्य जिलों में भी गणतंत्र दिवस के समारोहों में हिस्सा लेने वाले स्कूलों में आज छुट्टी घोषित की गई है। वहीं लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभी मलिक ने बताया कि यह छुट्टी समारोह में हिस्सा लेने वाले सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में लागू होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews