School Holiday : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, 1 से 8वीं तक के लिए बढ़ाया गया शीतकालीन अवकाश, टीमें गठित, नियम तय, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

mp school exam

School Winter Vacation: बढ़ते ठंड के बीच एक बार फिर से स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को बढ़ा दिया गया है। नए मौसम प्रणाली से मौसम में बड़े बदलाव होने है। शीतलहर की स्थिति के कारण स्कूलों में 22 जनवरी तक अवकाश रहेंगे। हालांकि सोनीपत सहित पूरे हरियाणा में 22 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा किए जाने के बावजूद निजी स्कूल संचालकों द्वारा स्कूल खोले जाने की शिकायत लगातार सामने आ रही है। जिस पर अब शिक्षा विभाग द्वारा बड़ी तैयारी की गई है।

कलस्टर स्तर पर टीमें गठित

अभिभावकों से लगातार मिल रही शिकायतों के बीच स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कलस्टर स्तर पर टीमें गठित की गई है। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी सुजाता खत्री द्वारा सभी टीमों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा समिति को निर्देश देते हुए कहा गया है कि अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों का लगातार निरीक्षण करें और स्कूल नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि यदि स्कूल 23 जनवरी से पहले स्कूलों का संचालन करता पाया जाता है तो ऐसे स्कूल पर नियमों की अवहेलना की सूचना जिला कार्यालय में देना अनिवार्य होगा।

शीतकालीन अवकाश की अवधि को 22 जनवरी तक बढ़ाया गया

हरियाणा में शिक्षा विभाग द्वारा 1 से 15 जनवरी तक सभी शासकीय और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किए गए थेसर्दी और बढ़ते हालांकि सर्दी और बढ़ते शीतलहर को देखते हुए शीतकालीन अवकाश की अवधि को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। 1 सप्ताह तक स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाते हुए एक से आठवीं तक की कक्षा को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके 26 जनवरी की तैयारी सहित अन्य कारणों से स्कूलों को खोला जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि नियमों की अवहेलना किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नियम तय

हालांकि उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 10वीं 12वीं छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए समय में बदलाव किए गए हैं। अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया गया है। वहीं गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए छात्रों को स्कूल बुलाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए नियम तय किए गए हैं। छात्रों की उम्र 12 वर्ष से अधिक आयु के होने चाहिए। इस दौरान छात्रों से केवल गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर रिहर्सल करवाई जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews