School News: कक्षा 1 से 8वीं के छात्रों को फिर राहत, शीतकालीन अवकाश की डेट बढ़ी, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

school winter vacation

School Winter Holiday 2023: उत्तर भारत में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर के असर को देखते हुए अलग अलग राज्यों के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की तारीख को 2 से 3 दिन फिर और आगे बढ़ा दिया गया है। एक तरफ चंडीगढ़ प्रशासन और हरियाणा सरकार ने 21 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। वही राजस्थान के अजमेर, उदयपुर और बीकानेर के बाद अब बाड़मेर में भी आज बुधवार 18 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

बाड़मेर में आज रहेगा अवकाश

बाड़मेर डीएम लोकबंधु यादव ने आदेश जारी कर बताया कि जिले के निजी और राजकीय विद्यालयों में एक से आठवीं तक के बच्चों के लिए 18 जनवरी तक अवकाश रहेगा। वहीं नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के स्कूलों का समय सुबह 11 से शाम 4 बजे तक किया गया है, साथ ही सभी शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।वही भीलवाड़ा में 5वीं तक के छात्रों को आज अवकाश दिया गया है।वही जैसलमेर और जयपुर में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

कलेक्टरों को अवकाश का अधिकार

दरअसल, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के निदेशक ने सोमवार को एक पत्र जारी कर लिखा था कि राज्य में अत्यधिक शीतलहर को देखते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जिले में संचालित समस्त राजकीय और निजी स्कूलों के संचालन का समय परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया था, साथ ही विद्यार्थियों के अवकाश करने के लिए कलेक्टर को 15 जनवरी 2023 तक अधिकृत किया गया था। पत्र में वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर उक्त अवधि को 15 जनवरी से बढ़ाकर 18 जनवरी 2023 तक करने की बात लिखी गई है।

यूपी-बिहार के इन जिलों में भी अवकाश

इसके अलावा यूपी के हापुड़ और रामपुर में 8वीं तक के स्कूल 20 जनवरी, गाजीपुर में 19 जनवरी और बिहार के मुजफ्फरपुर में 18 जनवरी तक अवकाश रहेगा।अभी तक 15 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद करने के आदेश थे। वही डीएम ने साफ कहा है कि आदेश का पालन न करने पर अगर स्कूल खुलने की शिकायत प्राप्त होती है, तो स्कूल के प्रधानाचार्य, प्रबन्धक के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बता दे कि दिल्ली, नोएडा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और बिहार के अन्य जिलों में स्कूल 16 जनवरी से खोल दिए गए है, हालांकि अभिभावकों द्वारा ठंड और कोहरे को देखते हुए स्कूल की छुट्टियों को बढ़ाने की मांग की जा रही है। फिलहाल कोई नया अपडेट नहीं है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews