School Holiday 2025 : फिर अवकाश हुए घोषित, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल और कब खुलेंगे?

भारी बारिश और बिगड़ते मौसम के चलते राजस्थान , हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, उत्तराखंड और पंजाब में अलग अलग तारीखों को स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। आईए जानते है कहां कितने दिन की छुट्टी रखी गई है.......
school holiday

स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के उधम सिंह नगर, बागेश्वर, कांगड़ा, कुल्लू, मनाली व बंजार उपमंडल में सभी निजी व सरकारी शिक्षण संस्थान में आज 30 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।इसके साथ ही उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जनपद में भी कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय , गैर शासकीय स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्र आज  बन्द रहेंगे।इधर, पंजाब और जम्मू संभाग के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। तेलंगाना के करीमनगर, जगतियाल, यदाद्री भुवनागिरी, कामारेड्डी और मेडक जिलों में भी सभी स्कूल बंद रहेंगे।31 अगस्त को रविवार है, ऐसे में अब 1 सितंबर को स्कूल खुलेंगे।

राजस्थान के इन जिलों में आज अवकाश घोषित

  • राजस्थान के भीलवाड़ा जिला कलेक्टर  जसमीत सिंह संधू ने भारी बारिश के कारण शनिवार 30 अगस्त को समस्त राजकीय व निजी विद्यालयो में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए अवकाश  घोषित किया है।
  • चितौड़गढ़ और सिरोही में भी छुट्टी घोषित की गई है।
  • अतिवृष्टि के कारण जलभराव की स्थिति को देखते हुए नागौर में निजी व गैर सरकारी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों में 30 अगस्त से 01 सितंबर तक अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने जारी किए आदेश।
  • उदयपुर के स्कूलों में और आंगनवाड़ी केद्रों पर बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।नगर निगम सीमा को छोड़ कर शेष जिले के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में बच्चों का अवकाश रहेगा।सभी राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों में कार्यरत सभी स्टाफ कार्य करेंगे।

सितंबर में भी मिलेगा कई छुट्टियों का लाभ

  • 4-5 सितंबर (गुरुवार-शुक्रवार): ओणम (केरल का मशहूर फसल उत्सव) शिक्षक दिवस,
  • 5 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद ( पैगंबर मुहम्मद जन्मदिन दिल्ली,यूपी,कर्नाटक,महाराष्ट्र और तमिलनाडु बंद रह सकते है)
  • 6 2025, शनिवार: अनंत चतुर्दर्शी (महाराष्ट्र में स्कूल बंद रह सकते है)
  • 7 सितंबर: रविवार
  • 13 सितंबर दूसरा शनिवार
  • 14 सितंबर 2025: रविवार
  • 21 सितंबर 2025: रविवार
  • 22 सितंबर, सोमवार 2025: नवरात्रि शुरू
  • 27 सितंबर चौथा शनिवार
  • 28 सितंबर 2025: रविवार
  • 30 सितंबर (मंगलवार): दुर्गा पूजा (महाष्टमी)(पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार,त्रिपुरा और असम
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews