Bhopal News: आज से विधानसभा का मानसून सत्र, इन क्षेत्रों में लागू रहेगी धारा 144

bhopal

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।आज सोमवार 9 अगस्त से मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र (MP Assembly session)शुरु होने जा रहा है।इसको देखते हुए भोपाल कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भोपाल अविनाश लवानिया (Bhopal Collector Avinash Lavania) ने विधानसभा सत्र के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्धेनजर दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (section 144) के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर 9 अगस्त से 12 अगस्त 2021 तक विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशील किया है।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: आज जारी होगी किसान सम्मान निधि की 9वीं किश्त, इस गलती से रुक सकता है पैसा

भोपाल कलेक्टर (Bhopal Collector) के अनुसार, यह आदेश 74 बंगले के ऊपर वाली सड़क से होते हुए रोशनपुरा चौराहा में लागू रहेगा । नवीन विधायक विश्रामगृह के सामने वाला मार्ग पुराना, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सब्बन चौराहा, ओमनगर और वल्लभ नगर का समस्त झुग्गी क्षेत्र धारा 144 के तहत जारी आदेश का प्रभाव क्षेत्र माना जायेगा । आदेश डयूटी पर कार्यरत कर्मचारियों- अधिकारियों(Government Employee) पर लागू नहीं होगा। शवयात्रा या बारात भी इस आदेश से मुक्त रहेंगे ।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भारत सरकार (Indian Government)  एवं मध्यप्रदेश शासन (MP Government) द्वारा कोरोना के संबंध में जारी आदेशों/ निर्देशों, सोशल डिस्टेंसिंग गाईड लाईन एवं कार्य स्थल के एस.ओ.पी. का पालन करना अनिवार्य होगा तथा कंटेनमेंट जोन से कोई भी स्टाफ को कार्य स्थल पर उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी ।

यह भी पढ़े.. MP News: सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, जारी हुए ये निर्देश

आदेश के मुताबिक उल्लेखित क्षेत्र में पांच या उससे अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे । कोई व्यक्ति किसी जुलूस- प्रदर्शन का न तो निर्देशन करेगा और न उसमें भाग लेगा तथा न ही कोई सभा आयोजित की जायेगी । आदेश में यह साफ कर दिया गया है कि सत्र के दौरान कोई भी व्यक्ति चाकू या अन्य धारदार हथियार लेकर नहीं चलेगा। कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई कार्य नहीं करेगा जिससे उद्योग और सार्वजनिक या निजी सेवाओं पर विपरीत असर पड़ता हो । प्रभावित क्षेत्र में पुतला दहन या किसी तरह के आंदोलन की सख्त मनाही की गई है ।

3 दिवसीय सत्र की रुपरेखा

  • सत्र के पहले दिन यानी सोमवार 09 अगस्त को दिवंगत विधानसभा सदस्य कलावती भूरिया बृजेन्द्र सिंह राठौर और जुगल किशोर बागरी के साथ ही दिवंगत खंडवा सांसद नंद कुमार चौहान के निधन पर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
  • 10 अगस्त को राज्य का पूरक बजट पेश किया जाएगा।। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा राज्य का अनुपूरक बजट पेश करेंगे।
  • मानसून सत्र (MP Assembly Monsoon session) के लिए इस बार विधायकों ने 225 धयानाकर्षण प्रस्ताव दिए है। 40 स्थगन सूचनाएं भी विधानसभा सचिवालय पहुंची है।
  • 1184 सवाल भी सचिवालय के पास पहुँचे है। कुछ अशासकीय संकल्प आधा दर्जन विधेयक भी इस बार सदन में पेश किये जायेंगे।
  • कोरोना संक्रमण के चलते विधानसभा में इस बार भी सीमित संख्या में प्रवेश दिया जाएगा।जिन्हें वैक्सीन नही लगी होगी उन्हें वैक्सीन लगाने के लिए विधानसभा की डिस्पेंसरी में व्यवस्था की गई है।
  • अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए नगर पालिका विधि संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किया जाएगा।
  • महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने को लेकर भी विधेयक प्रस्तुत हो सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews