क्या है आपका Fashion statement..तस्वीरों में देखिये कुछ अलबेले अंदाज

क्या है आपका Fashion statement..तस्वीरों में देखिये कुछ अलबेले अंदाज

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। फैशन (fashion) को लेकर सबका अपना आइडिया होता है। किसी के लिए ये ट्रेंड में रहना है तो किसी के लिए कम्फर्ट पहले आता है। वहीं कोई फैशन के लिए कुछ भी करने को तैयार। कभी छोटे शहरों के लोग फैशन के लिए महानगरों को फॉलो करते हैं तो अक्सर सेलेब्स और बड़े कलाकार इंटरनेशनल फैशन इंडस्ट्री से भी इंसपायर होते हैं। देश दुनिया में फैशन का अलग अलग अर्थ है और कई बार जो चीज़ें किसी और को फैशनेबल लग सकती है, हमारे लिए वहीं वियर्ड हो सकती है। तो आईये एक नजर डालते हैं अलग अलग फैशन स्टेटमेंट पर –

ये ruffle और फ्रिल वाली shimmery dress यकीनन खूबसूरत है। इसकी शार्ट लेंथ और ऑफ शोल्डर डिजाइन इसे और अट्रेक्टिव बना रही है। मॉडल पर ड्रेस बहुत फब रही है और ये देखकर यकीनन इसे खरीदने के लिए लड़कियों की लाइन लग जाएगी।

पर्पल कलर की ये हील्स थोड़ी डिफरेंट है। लेकिन इसी डिफरेंट होने ने इसे खास भी बनाया है। सामने से हाफ स्क्वेयर कट वाली इन सेंडल्स में chunky heels है और इसमें हल्का सा शिमर भी है। थोड़ा ऑफबीट फैशन पसंद करने वालों को ये यकीनन अच्छी लगेगी।

एक नजर ज़रा इस टॉप पर भी डालिये। ये काफी रिवीलिंग है और फैशनेबल भी। इसमें डिटेच्ड फ्रील स्वीव्स हैं और सामने से ये ओपन है। इस टॉप को पहनने के लिए आपको ये वाला एटिट्यूड भी कैरी करना होगा।

White is always in..थोड़ा सा कूल हो जाइये इस ऑफ व्याइट शर्ट के साथ। इसपर दोनों साइड पेंथर बने हुए हैं और देखकर ही लग रहा है कि स्टफ काफी कंफर्टेबल और ब्रीदेबल होगा। इस शर्ट को आप मार्केट से लेकर पार्टी तक में पहन सकते हैं।

कुछ बात हो जाए accessories और make up की। इस तस्वीर में पिंक बोल्ड लिप्स और आई मेकअप की झलक है। Embellished हेयर स्टाइल है और उससे जुड़ी एसेसरीज़। यहां से आपको थोड़ा अंदाज़ा हो जाएगा कि वीकेंड पार्टी में आप कैसे तैयार होने वाली हैं।

बात जब फैशन और स्वैग की हो तो भला सिर्फ इंसान ही क्यों बाज़ी मार ले। इस रेस में बहुत सारी केट्स, डॉगी, बर्ड्स और तमाम एनिमल्स मौजूद है। ज़रा इस डॉगी को ही देखिये…इसका एटिट्यूड और टशन देखते ही बनता है। लग रहा है कि बस ये किसी शूटिंग पर ही जा रहा है। जब ये डॉग इतना फैशनेबल है तो अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इसके ओनर का फैशन सेंस कितना कमाल का होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews