मप्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री का निधन, सीएम शिवराज-सिंधिया ने जताया शोक

पूर्व विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain District) से दुखद खबर मिल रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन (Senior BJP leader and former minister Babulal Jain) का निधन हो गया है।उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे किया जाएगा। उनकी शवयात्रा निवास स्थान से शाम 4 बजे निकलकर चक्रतीर्थ मुक्ती धाम जावेगी।पूर्व मंत्री जैन के निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़े.. Lockdown Extended: कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, यहां लगा 23 अगस्त तक लॉकडाउन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट कर लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं मंत्री श्री बाबूलाल जैन जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)  ने ट्वीट कर लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री बाबूलाल जी जैन के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।

यह भी पढ़े.. PMGKY: आज MP में मनेगा अन्न उत्सव, PM मोदी करेंगे संबोधित, इन जिलों में नही होगा कार्यक्रम

मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने ट्वीट कर लिखा है कि जनसंघ के समय से पार्टी के आधारस्तंभ, वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बाबूलाल जैन जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews