
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 6 महिला सांसदों के साथ ली सेल्फी को अपने ट्विटर पर शेयर कर विवाद में फंसे शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने आज मंगलवार को अब पुरुष सांसदों (Male MP) के साथ एक सेल्फी शेयर की है। लेकिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसके कैप्शन में तंज कसते हुए लिखा है कि किसी को भी इसके वायरल होने की उम्मीद नहीं है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर का विवादों से पुराना रिश्ता है, वे समय समय पर विवादों में फंसे दिखाई देते हैं चाहें वो उनकी निजी जिंदगी से जुड़े मसले हों या उनके बयान या फिर उनके सोशल मीडिया पर किये गए पोस्ट। दरअसल शशि थरूर ने सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन 6 महिला सांसदों के साथ एक फोटो अपने ट्विटर पर शेयर की। ये फोटो एक सेल्फी थी जिसे TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ले रही हैं, इनके पास TMC सांसद नुसरत जहां रूही हैं उनके पास कांग्रेस सांसद और अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर हैं उनके पास कांग्रेस सांसद शशि थरूर हैं फिर DMK सांसद थामिजाची थंगपाडियन है, फिर NCP सांसद सुप्रिया सुले हैं और आखिर में कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि हैं।
ये भी पढ़ें – MP Corona: कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, भोपाल में 14 नए केस, सीएम ने दिए कड़े निर्देश
यहाँ बता दें कि इस फोटो (सेल्फी) में किसी को कोई आपत्ति नहीं है आपत्ति है इसके साथ लिखे कैप्शन में। शशि थरूर ने लिखा – कौन कहता है कि लोकसभा काम करने के लिए आकर्षक जगह नहीं है ? कांग्रेस सांसद शशि थरूर के इस पीएसटी के बादबवाल मच गया।
ये भी पढ़ें – ओमिक्रॉन की पहली तस्वीर, ये हैं कोरोना के नए म्यूटेंट के लक्षण
माहौल बिगड़ते और लोगों को गुस्से में देखते ही शशि थरूर ने माफ़ी मांगी। उन्होंने फोटो को टैग करते हुए ट्वीट किया – ये सेल्फी महिला सांसदों की पहल पर ली गई थी और खुशनुमा है परिहास के माहौल में ली गई थी और उन्हीं की पहल पर मैंने उसे पोस्ट किया था। यदि इससे किसी की भावना आहत हुई हो तो मैं माफ़ी मांगता हूँ। लेकिन मैं अपने सहयोगियों के साथ इस पहल पर खुश हूँ।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में बड़ी गिरावट, सोना भी लुढ़का, खरीदने का सुनहरा मौका
शशि थरूर ने माफ़ी मांग ली और ये भी कह दिया कि मैं महिला सांसदों के साथ ली गई सेल्फी को लेकर खुश हूँ उसके बाद आज मंगलवार को उन्होंने एक तस्वीर फिर शेयर की लेकिन इस बार सांसद पुरुष थे। शशि थरूर ने इसके कैप्शन में लिखा – किसी को इनके वायरल होने की उम्मीद नहीं है।
More comradeship in Parliament as MPs assemble this morning, but no one expects these to go viral…. Though I am an equal-opportunity offender! pic.twitter.com/fOEdgwD6u8
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 30, 2021
The whole selfie thing was done (at the women MPs' initiative) in great good humour & it was they who asked me to tweet it in the same spirit. I am sorry some people are offended but i was happy to be roped in to this show of workplace camaraderie. That's all this is. https://t.co/MfpcilPmSB
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 29, 2021
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

