Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

shivraj singh

Shivraj Cabinet Meeting :  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार 22 नवंबर 2022 को सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक (Shivraj Cabinet Meeting Today) बुलाई गई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इसमें ओबीसी युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रस्ताव समेत एक दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।

इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

  • ओबीसी युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रस्ताव।
  • साइबर सुरक्षा के लिए रिस्पांस टीम के गठन का प्रस्ताव।यह प्रस्ताव अब आवश्यक संशोधन के बाद लाया जा रहा है।
  • प्रदेश के 226 सरकारी अस्पतालों में 400 डॉक्टरों की भर्ती और केंद्र के पैरामीटर के हिसाब से स्वास्थ्य सेवाएं की जाएंगी अपग्रेड।
  • 1100 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। स्वास्थ्य विभाग ने 1500 डॉक्टरों की भर्ती किए जाने का प्रपोजल पीएससी को भेजा हैै।
  • सीएम राइज योजना के तहत स्कूलों के निर्माण के लिए और उन्नयन के संंबंध में।
  • लोक निर्माण विभाग नए इंजीनियर और अन्य स्टाफ की भर्ती किए जाने के संबंध में।
  • भारतमाला परियोजना के तहत इंदौर के पास एमएमएलपी स्थापना के बारे में।
  • रबी सीजन 2021-22 में मूंग की हुई खरीदी के निराकरण किया जाएगा।
  • प्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेज और उनसे संबंधित अस्पतालों में चिकित्सा और प्रबंधन की अलग-अलग शाखाएं बनाई जाएंगी।
  • कैबिनेट में हाउसिंग बोर्ड, विकास प्राधिकरण, आवास संघ और निजी कॉलोनाइजर के द्वारा विकसित कॉलोनियों में बेचे गए मकान और व्यावसायिक स्थलों पर भवनों को दोबारा बनाने के लिए प्रस्ताव ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews