Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

Cabinet Meeting

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार 20 सितंबर 2022 को सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 11: 30 बजे कैबिनेट बैठक (Shivraj Cabinet Meeting Today) बुलाई गई है, इस बैठक में मेधावी विद्यार्थी योजना समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जाएगी।

इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन का प्रस्ताव।नए प्रावधान के अनुसार, एक बार योजना में शामिल होने पर यदि माता-पिता या पालक की वार्षिक आय 6 लाख रु से अधिक हो जाती है तो भी विद्यार्थी योजना के दायरे से बाहर नहीं होगा।
  • डिप्लोमा करने के बाद इंजीनियरिंग या फार्मेसी पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष में प्रदेश की संयुक्त केंद्रीयकृत प्रावीण्य सूची में प्रथम 15 प्रतिशत में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को भी योजना का लाभ मिलेगा।
  •  राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से डिप्लोमा पाठ्यक्रम की परीक्षा 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी लेटरल एंट्री के माध्यम से इंजीनियरिंग या फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेते हैं तो वे योजना के पात्र होंगे। ऐसे विद्यार्थियों के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए JEE मेंस रैंक की बाध्यता नहीं होगी।
  • दतिया में मोटर ड्राइविंग और रिसर्च इंस्टीट्यूट बनाने का प्रस्ताव।
  • महाअधिवक्ता कार्यालय में सचिव पद पर संविदा नियुक्ति का प्रस्ताव
  • 3 स्टेट हाईवे पर टोल लगाने की तैयारी
  • प्रोद्योगिकी विभाग में भर्ती
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews