MP : शिवराज सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, बढ़ाई गई तिथि, फसल ऋण भुगतान पर जाने बड़ी अपडेट

farmers

मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने प्रदेश के किसानों (MP Farmers) को बड़ी राहत दी है। दरअसल उनके फसल ऋण भुगतान (crop loan payment) को चुकाने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया गया। बता दें कि इससे पहले किसानों द्वारा फसल ऋण को चुकाने के लिए अतिरिक्त तारीखों की मांग की गई थी। जिसके बाद उनकी मांग को मान्य कर लिया गया है। किसान अब 15 अप्रैल तक फसल के ऋण का भुगतान कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। CM Shivraj ने कहा कि किसानों के लिए खरीफ फसल का ऋण चुकाने की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल की जा रही है।

Read More :IMD Alert : अप्रैल में बदलेगा मौसम, 3 अप्रैल तक 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी, कई राज्य में हिटवेव का अलर्ट

किसानों को खरीफ फसल के लिए जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया था। लेकिन लोन चुकाने की अवधि आज 31 मार्च को समाप्त हो रही है। कई किसान भाई-बहन इस राशि को जमा नहीं करा पाए हैं। अवधि समाप्त होने के बाद वे डिफाल्टर हो जाएंगे और डिफाल्टर होने के बाद उन्हें अधिक ब्याज देना होगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि खरीफ फसल का ऋण चुकाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल की जा रही है, इससे किसानों को ऋण चुकाने में सुविधा होगी और वे डिफाल्टर नहीं होंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि इस अवधि के लोन के ब्याज का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि 15 अप्रैल तक कि यह राशि लगभग 60 करोड़ होगी। यह राशि किसानों की ओर से राज्य सरकार द्वारा भरी जाएगी। इससे किसान अपने ऋण की राशि सुविधाजनक तरीके से भर सकेंगे और वे डिफाल्टर भी नहीं हो पाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews