Online Loan App पर सख्ती करेगी शिवराज सरकार, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दिए ये निर्देश

Online Loan App पर सख्ती करेगी शिवराज सरकार, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दिए ये निर्देश

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। ऑनलाइन एप (Online Loan App) से लोन लेकर उसके जाल में फंसकर एक परिवार द्वारा की गई सामूहिक आत्महत्या को मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (MP Shivraj Government ) ने गंभीरता से लिया है। मीडिया से बात करते हुए गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) ने घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि इंदौर पुलिस कमिश्नर को घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि साइबर सेल भी ऑनलाइन लोन एप की प्रक्रिया और तरीके की जांच करेगा, अगर कोई आपत्तिजनक तरीका हुआ तो गंभीरता से विचार करेंगे।

गौरतलब है कि इंदौर के भागीरथपुरा में रहने वाला एक हँसता खेलता परिवार ऑनलाइन लोन एप के झांसे में आकर जान गँवा (Family Commits Mass Suicide) बैठा। परिवार के मुखिया मात्र 32 साल के अमित यादव ने लोन नहीं चुका पाने के कारण मिल रही धमकियों से परेशान होकर डेढ़ साल के बेटे दिव्यांश, 3 साल की बेटी याना और 29 साल की पत्नी टीना को जहर देकर खुद फांसी लगा ली।

ये भी पढ़ें – MPPSC 2022: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, सितंबर में होने वाली ये परीक्षा स्थगित, जानें नई डेट पर अपडेट

अमित यादव ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिससे पूरा घटनाक्रम सामने आया। अमित ने सुसाइड नोट लिखा कि उसने मनी व्यू, डी मार्ट क्वाइन, मनी टू बैलेंस, मनी पॉकेट और रुफिलो जैसे ऑनलाइन एप स लोन लिया था।  मैं इसे  हूँ , इससे मेरी इज्जत ख़राब हो रही है , मुझे धमकियां मिल रही हैं , मेर एकाउंट में केवल 850 रुपये हैं इसे मैं अपने भाई और दोस्त को ट्रांसफर कर रहा हूँ जिन्होंने मेरे कदम कदम पर साथ दिया।

ये भी पढ़ें – 12 साल पुराने कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कमल नाथ को सौंपा इस्तीफा, बताई ये बड़ी वजह

सुसाइड नोट सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। उधर एक कार्यक्रम के सिलसिले में इंदौर पहुंचे गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (MP HM Dr Narottam Mishra) से जब मीडिया ने इस घटना पर सवाल किया तो उन्होंने घटना को दुखद और मार्मिक बताया। इंदौर पुलिस कमिश्नर (Indore Police Commissioner) को घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के निर्देश दिए हैं। साइबर सेल भी ऑनलाइन लोन एप की प्रक्रिया और तरीके की जांच करेगा, अगर कोई आपत्तिजनक तरीका हुआ तो गंभीरता से विचार करेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews