शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, MP के इस जिले को नए साल में मिलेगी सौगात, शुरू होगी नई योजना, 201 गांवों को होगा लाभ

CM shivraj

CM Shivraj Singh Chouhan : नए साल से पहले  मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले को बड़ी सौगात मिलने वाली है। यहां 4 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना अंतर्गत भूमि स्वामी अधिकार-पत्र प्रदाय के लिए कार्यक्रम होगा।  वही इसी दिन टीकमगढ़ जिले की बान सुजारा समूह जल प्रदाय योजना शुरू होगी, जिससे 201 गाँव के लोगों को लाभ पहुँचेगा। इसकी जानकारी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी है।

मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के टीकमगढ़ में होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि टीकमगढ़ जिले में 4 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना अंतर्गत भूमि स्वामी अधिकार-पत्र प्रदाय के लिए कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन टीकमगढ़ कार्यक्रम की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करें।  आवासीय भू-अधिकार योजना का यह प्रदेश का पहला कार्यक्रम है, जिसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाए।

194 करोड़ रूपए के भू-अधिकार पत्र होंगे प्रदान

सीएम चौहान ने कहा कि टीकमगढ़ के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी दिन भू-अधिकार स्वामी-पत्र प्रदाय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस कार्यक्रम के माध्यम से 50 हजार भू-अधिकार पत्र प्रदाय करने की तैयारी की जाए। टीकमगढ़ जिले में 10 हजार से अधिक हितग्राहियों को 194 करोड़ रूपए के भू-अधिकार पत्र प्रदान किए जाएंगे। टीकमगढ़ जिले का कार्यक्रम बगाज माता मंदिर ग्राम सुंदरपुर में होगा।

बान सुजारा समूह जल प्रदाय योजना होगी शुरू

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि इसी दिन टीकमगढ़ जिले की बान सुजारा समूह जल प्रदाय योजना शुरू होगी। इस योजना से जिले के 201 गाँव के लोगों को लाभ पहुँचेगा। कार्यक्रम में सभी 201 गाँव के लोग कलश लेकर आएँ। टीकमगढ़ कलेक्टर ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले की हर तहसील से हितग्राही कार्यक्रम स्थल पर पहुँचेंगे। उन्होंने कार्यक्रम का अभी से बेहतर प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews