शिवराज नहीं रहे VIP! क्यों किया खुद को कैटेगरी से बाहर

Shivraj

कुछ ही दिन पहले मध्य प्रदेश के सबसे वीआईपी रहे शिवराज सिंह चौहान ने क्या अब खुद को अब इस कैटेगरी से बाहर मान लिया है! उनके हालिया बयान से तो ऐसा ही कुछ लगता है। वे पत्रकारों से अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन की बात कर रहे थे और बातों ही बातों में उन्होने ऐसा कुछ कह दिया, जिसमें कहीं न कहीं यही संकेत मिल रहा है।

शिवराज सिंह चौहान वीआईपी स्थिति ?

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चर्चा कर रहे थे राम मंदिर उद्घाटन और रामलला प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान जब पत्रकारों ने उसने पूछा कि क्या आप अयोध्या जाएंगे तो उन्होने जवाब दिया “मैं ओरझा जाऊंगा, अयोध्या में उस दिन बहुत वीआईपी रहेंगे इसलिए हर एक का वहां जाना संभव नहीं है। लेकिन बाद में अयोध्या ज़रुर जाऊंगा।” इस जवाब से दो बातें साफ होती है। पहली ये कि संभवत: उन्हें राम मंदिर उद्घाटन के लिए निमंत्रण नहीं मिला है। वहीं दूसरी खास बात ये कि अब वे खुद को ‘खास’ यानी वीआईपी नहीं मान रहे हैं। याद दिला दें कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद औपचारिक रूप से भी वे मध्य प्रदेश की वीआईपी लिस्ट में पहले नंबर से खिसककर पांचवें नंबर पर आ चुके हैं और अब उन्होने खुद ही कह दिया है कि उस दिन वहां काफी वीआईपी होंगे, इसलिए वे अयोध्या नहीं जा रहे हैं। इससे तो यही आशय निकलता है कि शिवराज ये मान रहे हैं कि वे अब वीआईपी श्रेणी में नहीं हैं।

ओरछा में शिवराज की पूजा

इसी दौरान चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी का दिन बहुत महत्वपूर्ण है जब प्रधानमंत्री मोदी जी पूरे विधि विधान से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। उन्होने कहा कि राम तो हर जगह हैं, हरेक मंदिर भगवान का ही मंदिर है इसीलिए वो उस दिन ओरछा के रामराजा मंदिर में पूजा करेंगे। इसी के साथ शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस दिन को लेकर देशभर के लोगों में उत्साह का माहौल है और सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। जहां स्वच्छता होती है वहीं भगवान होते है। उन्होने कहा कि राम हमारे रोम रोम में बसे हैं और हम सभी बाइस जनवरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

[dgv_vimeo_video id=”903652134″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews