
मध्यप्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अब बीजेपी की सरकार होगी। तीनों राज्यों में भारी बहुमत के साथ बीजेपी जीत की ओर आगे बढ़ती जा रही यही। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिला है। आपको बता दे, जहां मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों में से बीजेपी ने 164 सीटों आगे है तो वहीं राजस्थान में भी बीजेपी 117 सीटें और छत्तीसगढ़ में 90 में से 56 सीटें पर जीतती हुई नजर आ रही है।
Assembly Election Result 2023
राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं लेकिन आज 199 सीटों के परिणाम ही घोषित होंगे। दरअसल, श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर निर्वाचन सीट पर कांग्रेस ने अपने वर्तमान विधायत गुरमीत सिंह कुन्नर (75) को मैदान में उतारा था। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के बाद 15 नवंबर को उनका निधन हो गया जिसके बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया था। राजस्थान में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी के बीच है और दोनों ही अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि कहा जाता है कि राजस्थान में राज बदलने का रिवाज़ है, मतलब हर पांच साल में यहां सरकार बदल जाती है। देखना होगा कि इस बार भी ये बात सच साबित होती है या नहीं।
तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना हो रही है और बहुमत के लिए 60 सीटें चाहिए। यहां मौजूदा मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) हैं जो भारत राष्ट्र समिति (BRS) के मुखिया हैं। प्रदेश में बीआरए के बाद कांग्रेस और बीजेपी टक्कर में हैं। वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भी समीकरण बनाने-बिगाड़ने का काम कर सकती है
छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE BLOG :
[le id=”6″]
निदेशक और संपादक

