राज्य सरकार का बड़ा फैसला, लिमिट बढ़ाई, अब इन्हें भी मिलेगा पेंशन का लाभ, ये रहेंगे नियम, अधिसूचना जारी

Pensioners Pension Hike :  हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने राज्य के बुजुर्गों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने बुढ़ापा पेंशन की आय की सीमा में वृद्धि की है। इसके बाद अब 3 लाख आय वाले भी बुढ़ापा पेंशन के हकदार होंगे। इस संबंध में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

3 लाख आय वाले भी होंगे हकदार

  1. दरअसल, पहले सरकार की ओर से सालाना 2 लाख रुपए आय वाले बुजुर्गों को ही पेंशन का लाभ दिया जाता था, लेकिन अब 1 लाख की लिमिट बढ़ाए जाने के बाद 3 लाख तक की सालाना आय वाले बुजुर्ग भी पेंशन के हकदार होंगे। वर्तमान में 18 लाख बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। खास बात ये है कि यह आय सीमा करीब 11 साल बाद बढ़ाई गई है
  2. बता दे कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में पेंशन के लिए आय सीमा दो लाख रुपये वार्षिक से बढ़ाकर तीन लाख रुपये वार्षिक करने की घोषणा की थी, जिसे अब राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। वही इस संबंध में सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण और अंत्योदय विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की।

पेंशन में भी वृद्धि, बजट में 1300 करोड़ का प्रावधान

  1. बता दे कि हाल ही में पेश किए गए राज्य सरकार के बजट में सीएम खट्टर द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन में 250 रुपये प्रति महीने की बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी, जिसके बाद पेंशन 2500 रुपए से बढ़कर 2750 रुपये हो गई है।
  2. बढ़ी हुई पेंशन का लाभ प्रदेश के लाभार्थियों को 1 अप्रैल से मिलना शुरू होगा। पेंशन के लिए बजट में 1300 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।
  3. वर्तमान में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा और दिव्यांग पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ 29.71 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को मिल रहा है। आय सीमा बढऩे के बाद यह संख्या 35 लाख से भी अधिक हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews