
demo pic
Employees service Extension : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स के तहत रखे गए कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने कर्मचारियों की सेवाएं 2 महीने और बढ़ा दी है, अब कर्मचारियों की सेवाएं 30 जून तक जारी रहेंगी।इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य निदेशालय को निर्देश जारी कर दिए गए है।
दरअसल, हिमाचल के स्वास्थ्य विभाग ने IGMC, DDU समेत पूरे प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अलावा 1891 कर्मचारियों की कोरोना काल में तैनाती की थी, जिनका कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो गया था। हालांकि, आईजीएमसी शिमला समेत शहर में अन्य जगह लगे कर्मचारी पहले की ही तरह काम कर रहे थे।लेकिन प्रदेश में विभिन्न जगह कर्मियों को काम से निकाल दिया था, ऐसे में सेवाविस्तार ना मिलने पर तो कुछ कर्मचारियों ने काम छोड़कर दूसरी जगह नौकरी कर ली थी।
राज्य सरकार ने जारी किए आदेश
मामला जैसे ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास पहुंचा, उन्होंने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि किसी भी कर्मी को काम से नहीं निकाला जाएगा। इस संबंध में 24 दिन बाद राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य निदेशालय को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि कोविड-19 प्रबंधन के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आउटसोर्स पर रखे गए कर्मचारियों की सेवाएं 30 जून 2023 तक जारी रहेगी।राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश स्वास्थ्य आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन ने सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। वही सरकार से आउटसोर्स पर रखे कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग की है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

