राज्य सरकार का तोहफा, इन कर्मियों के भत्ते और मानदेय में वृद्धि, CM ने दी प्रस्ताव को स्वीकृति, जानें खाते इतनी बढ़कर आएगी राशि

राज्य सरकार का तोहफा, इन कर्मियों के भत्ते और मानदेय में वृद्धि, CM ने दी प्रस्ताव को स्वीकृति, जानें खाते इतनी बढ़कर आएगी राशि

Employees Honorarium/Allowance Hike  2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने राज्य के लैब टेक्नीशियन व रेडियोग्राफरों को तोहफा दिया है। अब इन कर्मियों को नर्सिंग कर्मियों के समान वर्दी भत्ता मिलेगा। अब लैब टेक्नीशियन एवं रेडियोग्राफर संवर्ग के कर्मचारियों को अब 2250 रुपये के स्थान पर 2750 प्रतिमाह रुपये वर्दी भत्ता मिलेगा।

दरअसल, सीएम अशोक गहलोत ने इस सम्बन्ध में प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।  इस स्वीकृति से लैब टेक्नीशियन एवं रेडियोग्राफर संवर्ग के कर्मचारियों को भी नर्सिंग कर्मचारियों के समान वर्दी भत्ता मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि श्री खेमराज चौधरी की अध्यक्षता में गठित कर्मचारी वेतन विसंगति समिति द्वारा की गई सिफारिशों के क्रम में नर्सिंग स्टाफ को वर्दी भत्ते के लिए दी जाने वाली राशि को 2250 रुपये से बढ़ाकर 2750 रुपये प्रतिमाह किया गया है। लेकिन समिति द्वारा लैब टेक्नीशियन एवं रेडियोग्राफर संवर्ग के कर्मचारियों के संबंध में अलग से कोई सिफारिश नहीं की गई। जबकि पूर्व में इन्हें नर्सिंग कर्मियों के समान ही 2250 रुपये वर्दी भत्ता देय था। ऐसे में मुख्यमंत्री ने संवेदनशील निर्णय करते हुए वर्दी भत्ते की राशि नर्सिंग कर्मचारियों के समान किये जाने की स्वीकृति दी है।

इनके मानदेय में वृद्धि

सीएम अशोक गहलोत ने राज्य एवं जिला आयोगों, उपभोक्ता संरक्षण के सदस्यों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से जिला आयोगों के सदस्यों का मानदेय बढ़कर 44 हजार 500 रूपए एवं राज्य आयोग के सदस्यों का वेतनमान बढ़कर 55 हजार 500 रूपए हो जाएगा।उल्लेखनीय है कि राज्य एवं जिला आयोगों के सदस्यों द्वारा लम्बे समय से उनके मानदेय में वृद्धि करने की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से राज्य एवं जिला आयोगों के सदस्यों को प्रोत्साहन मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews