Hindi News

मेघगर्जन के साथ चलेगी तेज हवा व जीतू पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र सहित MP की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
मेघगर्जन के साथ चलेगी तेज हवा व जीतू पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र सहित MP की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

Madhya Pradesh (MP) News : मध्यप्रदेश की आज महत्वपूर्ण खबरें और समाचार कुछ इस प्रकार है। जबलपुर में 30 करोड़ रुपए के धान घोटाले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सहकारी समितियों, नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी-कर्मचारी और राइस मिल संचालकों की मिलीभगत से इस घोटाले को अंजाम दिया गया। पढ़ें सिर्फ एक क्लिक पर…

21 मार्च शुक्रवार की कुछ बड़ी खबरें…

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट : आज 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

वर्तमान में दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में ओलावृष्टि, बारिश, गरज-चमक और आंधी चल रही है। फिलहाल 21, 22 और 23 मार्च को भी ऐसा मौसम बना रहेगा। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

Transfer : एमपी परिवहन विभाग में तबादले, राज्य शासन ने जारी किये पदस्थापना आदेश

राज्य शासन ने आज परिवहन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, इसमें 9 अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया है और 7 दिन मेंने जगह ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

उमरिया में प्राइवेट अंडरग्राउंड कोल माइंस के खिलाफ विरोध ,सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

उमरिया जिले के पाली ब्लॉक के रौगढ़ गांव में प्रस्तावित प्राइवेट अंडरग्राउंड कोल माइंस पर विवाद देखने को मिल रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

परिवहन घोटाले के प्रमाण लेकर आयकर विभाग पहुंचे उमंग सिंघार, दस्तावेज सौंपे

परिवहन घोटाले को कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मजबूत हथियार बना लिया है सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस इसे मजबूती से उठा रही है , नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पिछले दिनों लोकायुक्त में घोटाले के प्रमाण सौंपे और आज आयकर विभाग में ये दस्तावेज सौंपे। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

उमरिया में साइबर अपराधों पर लगाम, जागरूकता और सतर्कता से ठगी में आई गिरावट

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से अच्छी खबर सामने आई है, जहां मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों से साइबर अपराधों के मामलों में गिरावट आई है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

जीतू पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र- ‘बीजेपी विधायकों को 15 करोड़

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विपक्षी विधायकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें भी समान राशि दी जाए। इसी के साथ उन्होंने कोरोनाकाल में सरकार द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल न करने का आरोप भी लगाया। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

धान घोटाले का पर्दाफाश, कलेक्टर के आदेश पर 74 लोगों के खिलाफ 12 थानों में एफआईआर दर्ज

स्कूल माफिया पर नकेल कसने के बाद जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने करोड़ों रुपये के धान घोटाले का भंडाफोड़ किया है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

ऐसी और मध्य प्रदेश की ताजा खबर के लिए देखते रहिए MP Breaking News

जबलपुर में 30 करोड़ का धान घोटाला, कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 74 पर केस दर्ज

जबलपुर में 30 करोड़ रुपए के धान घोटाले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सहकारी समितियों, नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी-कर्मचारी और राइस मिल संचालकों की मिलीभगत से इस घोटाले को अंजाम दिया गया। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews