दुनिया की सबसे अच्छी यूनिवर्सिटी में मिल रहा फ्री में पढ़ाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

छात्र इन कोर्स को करने के लिए एडमिशन लेते हैं, उन्हें हार्वर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। आज हम आपको उन कोर्स के बारे में बताने वाले हैं, जो कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाने वाली फ्री कोर्सेज में शामिल है।
Harvard University Free Online Courses

Harvard University Free Online Courses : भारत समेत विश्व में एक-से-बढ़कर-एक टॉप मोस्ट यूनिवर्सिटी संचालित हो रहे हैं, जहां पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स को काफी ज्यादा मेहनत करना पड़ता है। तो वहीं पेरेंट्स को उन कोर्सेज के लिए लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। मोस्टली स्टूडेंट्स का यह सपना होता है कि वह दुनिया के नंबर वन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करके अपना करियर बनाएं।

ऐसे में आज हम आपको उसे यूनिवर्सिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में से एक है। यहां पढ़ने के लिए लाखों रुपए फीस भरनी पड़ती है, लेकिन अब इस यूनिवर्सिटी में इन कोर्सेज की पढ़ाई फ्री में होगी।

ऑनलाइन कोर्सेज

बता दें कि छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से इन कोर्सेज को पढ़ाया जाएगा। दरअसल, इस यूनिवर्सिटी का नाम हार्वर्ड है। इसमें ज्यादातर कोर्सेज आर्ट एंड डिजाइन, बिजनेस, कंप्यूटर साइंस, डाटा साइंस, एजुकेशन एंड टीचिंग, हेल्थ एंड मेडिसिन, ह्यूमैनिटीज, मैथमेटिक्स, प्रोग्रामिंग, साइंस, सोशल साइंस और थियोलॉजी कोर्स शामिल है। छात्र इन कोर्स को करने के लिए एडमिशन लेते हैं, उन्हें हार्वर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। आज हम आपको उन कोर्स के बारे में बताने वाले हैं, जो कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाने वाली फ्री कोर्सेज में शामिल है।

फ्री में पढ़ाई का मौका

  • इनमें इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर साइंस कोर्स शामिल है, जो कि ऑनलाइन मीडियम से पढ़ाई जाती है। यह उन छात्रों के लिए है, जिन्हें कंप्यूटर साइंस में काफी ज्यादा इंटरेस्ट है। बता दें कि यह कुल 11 हफ्तों का कोर्स है। इस दौरान कंप्यूटर साइंस की मूल बातें और प्रोग्रामिंग सिखाई जाती है, जो आगे चलकर उनके करियर को संवारता है।
  • इसके अलावा, बिग डाटा सॉल्यूशन फॉर सोशल एंड इकोनामिक डिपॉजिट फ्री कोर्स की लिस्ट में शामिल है। यहां छात्रों को बड़े-बड़े डाटा का इस्तेमाल करके सामाजिक समस्याओं को सुलझाने के बारे में पढ़ाया जाता है। यह ऑनलाइन कोर्स एक महीने का होता है।
  • वहीं, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में 6 हफ्तों में पूरा होने वाला मैनेजिंग हैप्पीनेस कोर्स स्टूडेंट द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें बच्चों को खुशी के अलग-अलग पहलुओं की जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही जीवन में हैप्पीनेस की भूमिका रिश्ते माहौल के बारे में बताया जाता है।
  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की फ्री ऑनलाइन कोर्सेज में इंट्रोडक्शन टू गेम डेवलपमेंट भी शामिल है। जिसमें छात्रों को 2D और 3D गेम्स बनाना सिखाया जाता है। यह 12 हफ्ते का कोर्स है, जिसमें छात्रों को उसे समय अंतराल में बहुत सारे गेम्स असाइनमेंट के रूप में दिए जाते हैं। इनमें “सुपर मारियो ब्रॉस”, “पोकेमोन” और “एंग्री बर्ड्स” जैसे गेम्स शामिल है। यह पूरी दुनिया के बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आता है।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews