आधुनिक तकनीक से सुसज्जित अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण, जानें खूबियां

आधुनिक तकनीक से सुसज्जित अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण, जानें खूबियां

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  भारत ने सोमवार को अग्नि सीरीज की सबसे आधुनिक मिसाइल अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया। DRDO द्वारा निर्मित अग्नि प्राइम मिसाइल का 10:55 मिनट पर ओडिशा के तट पर सफल परीक्षण किया गया।  अग्नि प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण से भारत की ताकत में इजाफा हुआ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्नि प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए DRDO को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें – Online Game के चक्कर में 12 साल के बच्चे ने उड़ाए सवा 3 लाख रूपये

रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन यानि DRDO ने अग्नि प्राइम मिसाइल को विकसित किया है। इसकी मारक क्षमता 1000 से 1500 किलोमीटर है और ये आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है।   अग्नि प्राइम मिसाइल को 4000 किलोमीटर की रेंज वाली अग्नि 4 और 5000 किलोमीटर की रेंज वाली अग्नि 5 मिसाइलों मेंइस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीक को मिलकर तैयार किया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्नि प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण पर DRDO को बधाई दी है।   उन्होंने कहा कि  अग्नि प्राइम मिसाइल भारत की प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत करेगी।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन महंगा हुआ सोना, जानिये आज का भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews