MP Weather: मप्र का अचानक बदला मौसम, आज इन जिलों में बारिश के आसार

imd weather alert

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Weather Update) के मौसम के मिजाज फिर बदल गए है और बारिश का दौर शुरु हो गया है। पिछले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ कई दर्जन जिलों में बारिश और तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने अगले 24 घंटे में शहडोल के साथ सभी संभागों में कही कहीं बारिश (Rain) होने की संभावना जताई है। वही 21 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather : 72 घंटे बाद बदलेगा मौसम, लगेगी झमाझम की झड़ी, आज इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग (MP Weather Department) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन गया है, जिससे मानसून फिर सक्रिय हो गया है, ऐसे में अगले 48 घंटों में बारिश होने की संभावना है। वही कम दबाव के क्षेत्र के रविवार को बंगाल की खाड़ी और फिर सोमवार से आगे बढ़ने की संभावना है।  रविवार से प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। 29 अगस्त को जबलपुर, मंडला सहित पूर्वी मध्य प्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश हो सकती है। 31 अगस्त से बारिश के आसार बनेंगे, जिससे बारिश का कोटा पूरा हो सकता है, वरना कई जिलों में सूखे का खतरा मंडरा सकता है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, आज शनिवार को सभी रीवा, ग्वालियर, चंबल, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर और शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।पिछले 24 घंटे में भोपाल, छिंदवाड़ा और शाजापुर के साथ कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस सिस्टम के असर से शनिवार से रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों के साथ होशंगाबाद, बैतूल, विदिशा, सीहोर, अलीराजपुर और झाबुआ में गरज चमक साथ बिजली चमकने और गिरने के आसार है।इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. Sarkari Naukri : 10वीं पास के लिए 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जल्द करें एप्लाई

भारतीय मौसम विभाग (Weather Alert) के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी के बीच मछुआरों को समंदर किनारे ना जाने की सलाह दी है।  केरल के कई जिलों में अति भारी बारिश (Heavy Rain) के चलते अलर्ट जारी किया गया है।  दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के क्षेत्रों में 29 अगस्त से बारिश होने का अनुमान है।

क्या कहता है मौसम विभाग

वर्तमान में पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में ओड़िशा-आंध्र प्रदेश के अपतटीय क्षेत्रों में निम्न दाब क्षेत्र समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई तक फैले हुए दक्षिण-पश्चिमी झुकाव वाले संयुग्मित चक्रवातीय परिसंचरण के साथ  सक्रिय हो चुका है। साथ ही 15 डिग्री उत्तर अक्षांश के सहारे विरुपक हवाओं का क्षेत्र  सक्रिय है। मॉनसून ट्रफ (Monsoon Trough) फिरोजपुर, दिल्ली, ग्वालियर, झारसुगड़ा और निम्न दाब क्षेत्र से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी विस्तृत है, जबकि अपतटीय ट्रफ दक्षिण-पश्चिमी भारतीय तट के समांतर विस्तृत है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ (WD) मध्योपरी क्षोभमंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप 65 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews