School Holiday : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, मिलेगा लाभ

school holiday

School Summer Holidays : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। गर्मी को देखते हुए अलग अलग राज्यों में समर वेकेशन का ऐलान कर दिया गय है।  इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में 21 मई से 20 जून तक 40 दिनों के लिए स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। वही झारखंड में 21 मई से 10 जून तक के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान किया गया है, नया शैक्षणिक सत्र 2023-24, 12 जून से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान में भी छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया गया है। कक्षा एक से लेकर तक 8वीं के बच्चों का स्कूल 16 मई से बंद होकर 3 जुलाई को खुलेगा।वही 9वीं से 12वीं के छात्रों का 17 मई से 30 जून तक अवकाश रहेगा।

एमयू में गर्मियों की छुट्टियां घोषित

उत्तर प्रदेश के एमयू में गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है। जानकारी के अनुसार,अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित इससे संबंधित संस्थानों व सभी स्कूलों तथा मलप्पुरम, मुर्शिदाबाद और किशनगंज केंद्रों में 29 मई से 13 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है।इसके अलावा मेडिसिन और यूनानी मेडिसिन संकायों में ग्रीष्मकालीन अवकाश दो चरणों 25 मई से 26 जून तक ( स्लॉट- 1) और 28 जून से 30 जुलाई तक (स्लॉट- 2) होगा।वही 27 जून चिकित्सा और यूनानी चिकित्सा संकायों में संयुक्त कार्य दिवस होगा।

हिमाचल प्रदेश में भी छुट्टियों का ऐलान

  1. हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने ग्रीष्मकालीन स्कूलों के लिए 22 जून से 29 जुलाई तक 38 दिनों के लिए बरसात की छुट्टियां घोषित की है।
  2. जिला कुल्लू में बरसात की छुट्टियां 23 जुलाई से 14 अगस्त तक होगी. अंतर्राष्ट्रीय दशहरे महोत्सव के अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव के दौरान जिला कुल्लू में 10 दिन का अवकाश रहेगा।
  3. सर्दियों के मौसम में जिला कुल्लू में 26 दिसंबर से 11 जनवरी तक का 17 दिन का अवकाश रहेगा।
  4. जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में गर्मियों की छुट्टियां 17 जुलाई से 27 अगस्त तक होंगी जिला लाहौल स्पीति में भी दशहरे के लिए कुल 10 दिनों की छुट्टियां रखी गई हैं।
  5. किन्नौर, पांगी और भरमौर के जनजातीय इलाके में सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से 15 फरवरी तक होंगी. यह छुट्टियां 46 दिन के लिए रखी गई हैं।
  6. 22 जुलाई से 27 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां होंगी. शीतकालीन स्कूलों में बरसात की छुट्टियां 22 जुलाई से 27 जुलाई तक होंगी। सर्दियों के मौसम में स्कूल 1 जनवरी से 11 फरवरी तक बंद रहेंगे।

मई में छुट्टियों की लिस्ट

  1. 7 मई 2023 को रविवार के कारण पूरे देश में स्कूल रहेंगे बंद।
  2. 14 मई 2023 को रविवार के कारण स्कूल बंद रहेंगे।
  3. 21 मई 2023 को रविवार के कारण स्कूलों में अवकाश रहेगा।
  4. 28 मई 2023 को रविवार के स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews