कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, केंद्र से मांगा प्लान

supreme court employees officers

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कोरोना की तीसरी लहर (Corona third wave) को लेकर चिंता जताई है। उन्होने पूछा है कि केंद्र सरकार का इस बारे में क्या प्लान (plan) है कि अगर तीसरी लहर आई तो उसे कैसे निपटा जाएगा। कोरोना को लेकर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि अगर तीसरी लहरा आई तो आप की क्या तैयारी है?

दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, कोरोना पर नियंत्रण के लिए दिए सुझाव

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस लहर का असर बच्चों पर भी हो सकता है और अगर बच्चे बीमार हुए तो मां-बाप क्या करेंगे? सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि बच्चे अस्पताल में होंगे तो मां-बाप कहां रहेंगे, यह भी अपने आप में बड़ा सवाल है और केंद्र सरकार का इसके बारे में क्या प्लान है? केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट ने तीसरी लहर के बारे में इमरजेंसी प्लान पूछा है। उन्होंने कहा है कि अगर तैयारी होगी तो किसी भी लहर का सामना किया जा सकता है। तीसरी लहर तक मेडिकल स्टाफ थक चुका होगा तब तक आप क्या करेंगे? एक लाख डॉक्टर परीक्षा के इंतजार में हैं, उसका क्या कर रहे हैं? इसके अलावा एक लाख डॉक्टर घर पर बैठे हैं और ढाई लाख नर्से भी अभी खाली हैं। इन सब का इस्तेमाल भी तीसरी लहर से निबटने के लिए किया जा सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews