Teachers Recruitment: उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 18 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, विभाग ने जारी किया दिशा निर्देश, जानें पात्रता और नियम

teacher news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में शिक्षकों के पदों पर भर्ती (MP Teachers Recruitment) प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग (School education Department) द्वारा भर्ती प्रक्रिया घोषित कर दी गई है। प्राथमिक शिक्षक सहित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया के जरिए की जाएगी। बता दें कि प्रदेश में कुल 18527 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती होगी। इससे पहले राज्य शासन ने शिक्षकों के द्वारा को बड़ी राहत देते हुए प्राथमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा में पासिंग मार्क्स 60 से घटाकर 50% कर दिया है। इसका फायदा ही होगा कि शिक्षक भर्ती में मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा प्राथमिक स्तर में 50 प्रतिशत अंक लाने वाले अभ्यर्थी भी शिक्षक भर्ती आवेदन के लिए योग्य होंगे।

18527 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 7429 और जनजाति कार्य विभाग के 11098 पदों को भरा जाएगा। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से इसके लिए कॉउन्सिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्राथमिक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। प्रक्रिया और संशोधन को लेकर मंत्रालय द्वारा कॉपी डीपीआई कमिश्नर सहित संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय और जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है।

Read More : “रिटायर सेवा से, दिल से नहीं” डबरा में पीडब्ल्यूडी एसडीओ श्री राजेंद्र शर्मा का गरिमामय रिटायरमेंट समारोह

शासकीय शिक्षक वर्ग एक दो और तीन संशोधित भर्ती प्रक्रिया में पात्रता परीक्षा के विषय शिक्षक के शैक्षणिक और प्रशिक्षण अहर्ताएं सहित आरक्षण नियम और रिक्त पदों के 25% पद अतिथि शिक्षकों के लिए आरक्षित करने सहित अन्य नियम तैयार किए गए हैं। नियम के बीच पात्रता परीक्षा का आयोजन एवं न्यूनतम अंक, कट ऑफ, पासिंग मार्क्स के मानदंड सहित चयन सूची और पदस्थापना के बारे में भी विस्तार इस तरीके से जानकारी दी गई है। शिक्षकों की दीवारों के लिए आदेश की कॉपी यहां उपलब्ध कराई जा रही है।

इससे पहले मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा के संशोधित रिजल्ट की घोषणा की गई है। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के उत्तीर्ण और सफल हुए उम्मीदवारों की नियुक्ति पहले की जाएगी। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से इसके लिए प्रक्रिया की शुरुआत होनी है। इससे पहले अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए 7 अक्टूबर से प्रक्रिया शुरू होगी।

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां जानकारी-दिशा निर्देश उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews