Teachers Recruitment : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, DPI ने जारी किया आदेश, इन पदों पर नहीं होगी नियुक्ति, भरे जाएंगे 18000 पद

teacher recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती (MP Teachers Recruitment) की सेकंड राउंड की काउंसलिंग (second round counseling) गुरूवार से शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही शिक्षकों को बड़ा झटका लगा है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) की तरफ से एक सूचना जारी की गई। जिसमें दो विषयों के उम्मीदवार को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। ऐसे में अब सोशल साइंस और साइंस के लिए पात्र उम्मीदवार शिक्षक बनने की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

डीपीआई ने अपनी जारी आदेश में कहा है कि सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषय के पद रिक्त नहीं है। जिसके कारण इन दोनों विषय के उम्मीदवार को प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा नहीं दी जा सकती। माध्यमिक शिक्षक के साथ विषयों के लिए 5670 पदों पर पहले राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई थी।

Read More : कर्मचारियों के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला, नए पे स्केल-संशोधित वेतन पर बनी सहमति, खाते में बढ़ेगी राशि, 2006 से होगा एरियर्स का भुगतान

सामाजिक विज्ञान के 65 और विज्ञान के 50 पद पर विज्ञापन आयोजित किए गए थे। इसके लिए पात्र उम्मीदवार की संख्या 61269 और 41699 थी। वहीं अब केवल पांच विषय हिंदी अंग्रेजी उर्दू संस्कृत और गणित के लिए शिक्षकों की भर्ती की सेकंड राउंड काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई है।

माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए अनारक्षित वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों को प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए 10 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है।उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक अपने दस्तावेज अपलोड करने की पात्रता रखेंगे।

ऐसे उम्मीदवार जो पहली कॉउन्सिलिंग में शामिल हुए थे और दस्तावेज अपलोड कर चुके हैं लेकिन मेरिट लिस्ट में उनकी नियुक्ति नहीं की गई थी। ऐसे सभी उम्मीदवारों को 2nd राउंड काउंसलिंग के दौरान दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। दस्तावेज अपलोड न करने की स्थिति में वह नियुक्ति की पात्रता नहीं रखेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews