Teachers Transfer : शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, साल में दो बार हो सकेंगे तबादले, डेढ़ महीने में पूरी होगी प्रक्रिया, यह होंगे प्रावधान

transfer 2022

Teachers Transfer 2022 : राज्य के कर्मचारी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। लम्बे समय से तबादले समायोजन का इंतजार कर रहे शिक्षकों को जल्द बड़ा तोहफा मिलेगा। परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों के जिले के अंदर अब साल में दो बार तबादले किए जा सकेंगे। शिक्षक इसके लिए साल भर आवेदन करेंगे।

इस आवेदन को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों के जिले के अंदर के तबादले ग्रीष्मकालीन अवकाश या फिर शीतकालीन अवकाश में किए जाएंगे। मामले में स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण ने राज्य शासन को प्रस्ताव भेजे हैं।

15 दिन के भीतर पूरा होगा कार्य

जारी प्रस्ताव के तहत शिक्षकों को जिले के अंदर तबादले के लिए आवेदन करने के बाद 15 दिन के भीतर उनके तबादले आवेदन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किए जाएंगे। वही ट्रांसफर की प्रक्रिया को डेढ़ महीने में पूरा किया जाएगा। साथ ही ग्रीष्मकालीन शीतकालीन अवकाश में उनके स्थानांतरण आदेश जारी होंगे।

यह होंगे प्रावधान

  • स्थानांतरण आदेश जारी होने के 1 सप्ताह के भीतर शिक्षकों को विद्यालय का कार्यभार ग्रहण करना होगा। नए प्रस्ताव में कई प्रावधान भी तय किए गए हैं।
  • नए प्रावधान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय में समान विषय वर्तमान पद वाले शिक्षक के तबादले किए जाएंगे।
  • प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के लिए विषय की बाध्यता को समाप्त करने के प्रावधान रखे गए हैं।
  • इसके अलावा ग्रामीण से नगर और नगर से ग्रामीण क्षेत्र में स्थानांतरण की प्रक्रिया को शामिल नहीं किया जाएगा।
  • जिले के अंदर तबादले के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से वेबसाइट पर एक प्रपत्र तैयार किया जाएगा।
  • शिक्षक इसी प्रपत्र पर आवेदन करेंगे।
  • इस प्रपत्र को ऑनलाइन रखा जाएगा ताकि दूसरे विद्यालयों के शिक्षक भी इसे देख सके और उसी के अनुरूप तबादले के लिए आवेदन किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews