इस नवरात्रि HP Gas दे रहा 10 हजार रुपये का Gold जीतने का मौका, आपको करना होगा ये

lpg-cylinders-without-subsidy-cooking-gas-price-cut-by-62-rupees-50-paise

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  रसोई गैस (LPG) की बढ़ती कीमतों के बीच HP Gas के उपभोक्ताओं के लिए एक बढ़ी और काम की खबर है।  यदि आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) की रसोई गैस का उपयोग करते हैं तो कंपनी आपके लिए इस नवरात्रि 10 रुपये का सोना जीतने का गोल्डन ऑफर लेकर आई है।  कंपनी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी भी शेयर की है।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) अपने रसोई गैस यानि LPG उपभोक्ताओं के लिए 16 अक्टूबर तक एक ऑफर लेकर आया है। नवरात्रि के पहले दिन 7 अक्टूबर को लांच इस ऑफर का लाभ उपभोक्ता 16 अक्टूबर तक उठा सकता है। HP ने इसे नवरात्रि गोल्ड ऑफर (Navratri Gold Offer) नाम दिया है।

ये भी पढ़ें – MP Weather : मानसून की विदाई शुरु, आज 5 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने की संभावना

ऐसे उठा सकते हैं 10 हजार का सोना जीतने का लाभ 

HPCL द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उसने ये ऑफर Paytm के साथ मिलकर लांच किया है।  कंपनी का कहना है कि रसोई गैस उपभोक्ता द्वारा यदि बुकिंग और भुगतान Paytm से किया जाता है तो उसे 10001 रुपये का सोना जीतने का मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें – सरकार का नया फरमान, कर्मचारियों को ऑफिस आना है तो मानना होगा ये नियम

रोज 5 लकी विनर को मिलेगी इनामी राशि 

HPCL के मुताबिक 7 अक्टूबर से 16 अक्तूबर तक चलने वाले नवरात्रि गोल्ड ऑफर में रोज पांच लकी विनर घोषित किये जायेंगे जिन्हें इनामी राशि दी जाएगी।  ये ऑफर LPG सिलेंडर की Paytm से बुकिंग करने या भुगतान करने वालों के लिए ही मान्य होगा।

ये भी पढ़ें – त्यौहारों से पहले 23 लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत, पेंशन पेमेंट में मिलेगा लाभ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews