
डेस्क रिपोर्ट। नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है ऐसे में अब लोग इन नौ दिनों में माँ की आराधना तो करेंगे साथ ही व्रत भी रखेगें, अब यह खास मौका है कि कई ऐसे आहार है जो आपको वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। कम कार्ब्स वाले आहार, कम वसा वाले आहार, अधिक फल और सब्जियां खाना अच्छा माना जाता है, इन 9 दिनों का एक डाइट प्लान हम आपको बताने जा रहे है जिससे आप न सिर्फ उपवास में भी आपको चुस्त रखेगें बल्कि इसके साथ ही इससे इम्यून को बढ़ाने के साथ-साथ टॉक्सिंस के सिस्टम को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें… जबलपुर : पूर्व बिशप पीसी सिंंह ने हाईकोर्ट में अपनी जमानत लगाई अर्जी, कोर्ट ने EOW से मांगा जांच का ब्यौरा
कुछ ऐसा बनाए इन नौ दिनों में-
दिन 1: पहले दिन कुट्टू या राजगिरे का चीला या उत्तपम, साबूदाना खिचड़ी खाएं।
दिन 2: दूसरे दिन, कुट्टू का डोसा या कुट्टू और सेब का सूप, आलू की सब्जी का सेवन करें।
दिन 3: साबूदाना या मखाना खीर, शकरकंद की खीर जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं।
दिन 4: कुट्टू विद कस्टर्ड और साबूदाना खीर बनाएं। फल और मेवे भी ऐड कर सकते हैं।
दिन 5: मखाना की सब्जी (सेंधा नमक के साथ), बनाना वॉलनट लस्सी और कच्चे केले की सब्जी बनाकर खाएं।
दिन 6: साबूदाना खीर को फलों के साथ या साबूदाना दही, फलों की चाट लें।
दिन 7: खिचड़ी बनाएं। चीनी की जगह गुड़ बनाएं। टोफू या पनीर के साथ भरवां रोल बनाएं।
दिन 8: केले के कटलेट्स बनाएं। इसे बेक्ड या एयर फ्रायर कर तैयार करें।
दिन 9: साबूदाना उपमा बनाएं।
जरूरी टिप्स
जो भी खाएं, बहुत कम मात्रा में खाएं। 3 घंटे के अंतराल पर कुछ न कुछ खा लें। खूब पानी पीएं। वॉक पर जाएं। कुछ देर मेडिटेशन करें। अच्छा व मनपसंद संगीत सुनें। अगर आप अस्वस्थ महसूस करें तो उपवास न करें। इस दौरान पर्याप्त प्रोटीन जरूर लें।
