मध्य प्रदेश में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, 17 नवंबर को मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला

MP Election 2023

MP Election 2023: पिछले कुछ समय से लगातार राजनीतिक पार्टियों को जनसभा-रैलियां करते हुए तरह-तरह के वादे कर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करते हुए देखा जा रहा है। ये सब कुछ करने के लिए बस आज का ही दिन पार्टियों के पास बचा है क्योंकि बुधवार शाम 6 बजे से यह सारा शोर बंद हो जाएगा। 2 नवंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद से ही राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार का यह सिलसिला लगातार जारी है और इस दौरान हर पार्टी के प्रत्याशी ने खुद को दूसरी पार्टी के प्रत्याशी से बेहतर साबित करने की कोशिश की है।

पूरी ताकत झोकेंगी पार्टियां

आज प्रचार का अंतिम दिन है जिसके चलते भाजपा समेत तमाम राजनीतिक पार्टियों को अपनी पूरी ताकत मैदान में झोंकते हुए देखा जाने वाला है। कई दिग्गजों की सभाएं और रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद बचे हुए 2 दिन पार्टी के कार्यकर्ता, नेता और प्रत्याशी बूथ स्तर पर मतदाताओं को साधने का प्रयास करते दिखाई देंगे।

17 नवंबर को मतदान

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रखी गई है। वोटिंग के परिणाम 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। मध्य प्रदेश में कुल 5 करोड़ 60 लाख मतदाता हैं, जो वोट देकर प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे।

बता दें कि विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद 2 नवंबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया करवाई गई थी। इसके बाद नेताओं और स्टार प्रचारकों ने ताबड़तोड़ प्रचार करना शुरू कर दिया था। जगह-जगह सभा और रैलियों का आयोजन किया जा रहा था। प्रचार में लगभग हर क्षेत्र के मतदाताओं को साधने की कोशिश की गई है। अब पार्टियों के स्टार प्रचारकों, नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रचार के समय जनता को साधने की जो कोशिश की है। वह सार्थक सिद्ध होती है या नहीं इस बात का पता 3 दिसंबर को चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews